Donald Trump said that he does not want regime change in Iran amid israel conflict 24 घंटे में ट्रंप का दुश्मन देश पर बड़ा यू-टर्न, ईरान में अब सत्ता परिवर्तन से क्यों मुकरे?, International Hindi News - Hindustan
More

24 घंटे में ट्रंप का दुश्मन देश पर बड़ा यू-टर्न, ईरान में अब सत्ता परिवर्तन से क्यों मुकरे?

अमेरिका की ओर से ईरान के तीन परमाणु केंद्रों और सैन्य ठिकानों पर अभूतपूर्व बमबारी की गई। इसके बाद ईरान ने पलटवार करके कतर के अल-उदेद एयर बेस पर अमेरिकी सेनाओं पर मिसाइल हमला किया। इससे पहले कतर ने अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया था।

Tue, 24 June 2025 09:07 PMNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
24 घंटे में ट्रंप का दुश्मन देश पर बड़ा यू-टर्न, ईरान में अब सत्ता परिवर्तन से क्यों मुकरे?

ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमले के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। मंगलवार को उन्होंने कहा कि वह ईरान में इजरायल के साथ चल रहे संघर्ष के बीच सत्ता परिवर्तन नहीं चाहते हैं। यह बयान ईरान में सत्ता परिवर्तन को लेकर ट्रंप का यू-टर्न दर्शाता है। एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत में राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, 'अगर ऐसा हुआ तो हुआ, लेकिन मैं यह नहीं चाहता। मैं चाहता हूं कि स्थिति जल्द से जल्द शांत हो।' उन्होंने आगे कहा कि शासन परिवर्तन से अराजकता पैदा होती है और आदर्श रूप से वह इतनी अराजकता नहीं देखना चाहते।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आर्थिक लाभ या अमेरिका की दखल? ईरान-इजरायल युद्ध में क्यों नहीं कूदा रूस
ये भी पढ़ें:ट्रंप बनने चले थे चौधरी, दोस्त ने ही दिया दगा; न इजरायल मान रहा बात; न ही ईरान

डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर एक अहम पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने ईरान में सत्ता परिवर्तन की संभावना का संकेत दिया। उन्होंने लिखा, 'शासन परिवर्तन शब्द का प्रयोग करना राजनीतिक रूप से सही नहीं है। लेकिन, अगर वर्तमान ईरानी शासन ईरान को फिर से महान बनाने में असमर्थ है, तो शासन परिवर्तन क्यों नहीं होगा?' इस बयान को कई लोगों ने ईरान में सत्ता परिवर्तन की वकालत के रूप में देखा। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट रूप से अमेरिका की इस बारे में सीधी भूमिका की पुष्टि नहीं की।

ट्रंप ने की ईरान-इजरायल युद्धविराम की घोषणा

युद्धविराम की घोषणा करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि इजरायल अपने लड़ाकू विमानों को वापस बुलाने जा रहा है और ईरान पर हमला करना बंद कर देगा। उन्होंने कहा कि उनका युद्धविराम कुछ समय स्थगित रहने के बाद प्रभावी हो गया है। ट्रंप ने दोनों पक्षों पर सीजफायर का पालन करने का दबाव डालते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, 'इजरायल ईरान पर हमला नहीं करने जा रहा है। सभी विमान वापस लौट जाएंगे। किसी को भी नुकसान नहीं होगा, युद्धविराम प्रभावी है!'

सीजफायर का पालन न होने से ट्रंप निराश

रिपोर्ट के अनुसार, ईरान की सेना ने इजराइल पर हमला करने से इनकार किया है। लेकिन, दोपहर के समय उत्तरी इजरायल में विस्फोटों की आवाजें गूंजीं और सायरन बजने लगे। एक इजरायली सैन्य अधिकारी ने कहा कि 2 ईरानी मिसाइलों को नष्ट कर दिया गया। पत्रकारों से बात करते समय इस पर ट्रंप की हताशा स्पष्ट थी। उन्होंने अपनी बात को साफ करने के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया। ट्रंप ने कहा, 'मैं उनसे खुश नहीं हूं। मैं ईरान से भी खुश नहीं हूं, लेकिन मैं इस बात से भी बहुत नाखुश हूं कि इजरायल ने आज सुबह फिर हमला किया। हम मूल रूप से दो देश हैं जो इतने लंबे समय से और इतनी कड़ी लड़ाई लड़ रहे हैं कि उन्हें पता ही नहीं है कि वे क्या कर रहे हैं।' इसके बाद राष्ट्रपति ने अपने ट्रुथ सोशल मंच पर इजरायल को हमले बंद करने की चेतावनी दी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।