Donald Trump receives special honour from Israel Israeli town renames neighborhood after Trump ट्रंप को इजरायल से मिला खास तोहफा; अमेरिकी राष्ट्रपति के नाम से जाना जाएगा शहर, International Hindi News - Hindustan
More

ट्रंप को इजरायल से मिला खास तोहफा; अमेरिकी राष्ट्रपति के नाम से जाना जाएगा शहर

  • इजरायल ने हाल ही में सत्ता संभालने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एक खास तोहफा दिया है। इजरायल ने ट्रंप को सम्मानित करने के लिए शहर का नाम ट्रंप के नाम पर रखा है। इससे पहले एक इजरायली समुदाय का नाम भी ट्रंप के नाम पर रखा गया था।

Thu, 23 Jan 2025 09:56 AMJagriti Kumari एएनआई
share
ट्रंप को इजरायल से मिला खास तोहफा; अमेरिकी राष्ट्रपति के नाम से जाना जाएगा शहर

अमेरिका और इजरायल की दोस्ती जगजाहिर है। चाहे वह ईरान के खिलाफ दुश्मनी निभाने की बात हो या सवाल उठने के बावजूद गाजा युद्ध के दौरान हथियारों की आपूर्ति, अमेरिका ने हर कदम पर नेतन्याहू का साथ दिया है। अब इजरायल ने अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सम्मानित करने के लिए एक खास तोहफा दिया है। यहां के एक शहर को अब डोनाल्ड ट्रंप के नाम से जाना जाएगा। जुडिया नाम के इस इजरायली शहर में इलाके का नाम बदलकर अमेरिकी राष्ट्रपति के नाम पर रखा गया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के सम्मान में इस जगह का नाम "ट्रम्प वन" (T1) रखा गया है। जानकारी के मुताबिक 4,000 एकड़ में फैले इस इलाके को पहले ई1 या मेवासेरेट अदुमिम के नाम से जाना जाता था। इस इलाके में यहूदी समुदायों के बीच ट्रंप काफी लोकप्रिय हैं और ट्रंप के राष्ट्रपति बनने का जश्न मनाने के लिए यह ऐलान किया गया है। शहर के मेयर गाय यिफ्राच ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि ट्रंप का दूसरा कार्यकाल इजरायली समुदायों को और मजबूत करने का एक अच्छा अवसर है। मेयर गाय यिफ़्रैच ने कहा, "ट्रंप का दूसरा कार्यकाल यहूदी समुदायों को मजबूत करने का एक अच्छा अवसर है, खास तौर पर जुडिया और सामरिया में। हमें ट्रंप पर भरोसा है और हमें विश्वास है कि वे आने वाले महीने में इस इलाके में विकास को बढ़ावा देंगे।"

ट्रंप के नाम से जाना जाता है गोलान समुदाय

बता दे कि इजरायली और फिलिस्तीन के बीच हुए समझौतों के तहत इस क्षेत्र पर इजरायल का नियंत्रण है। अब ट्रंप के नाम से जाने जाना वाला यह इलाका मा'ले अदुमिम की सीमा के अंदर मौजूद है। यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण क्षेत्र है जहां अंतराष्ट्रीय विरोध के बाद बाइडेन प्रशासन ने 3,000 से अधिक घर बनाने की योजना पर रोक लगा दी थी। इजरायल में एक गोलान समुदाय का नाम भी राष्ट्रपति ट्रंप के नाम पर रखा गया था। 2019 में गोलान हाइट्स पर इजरायल की संप्रभुता को मान्यता देने के लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डोनाल्ड ट्रंप की शपथ के बाद क्वाड का चीन को सख्त संदेश, ड्रैगन का जवाब भी आया
ये भी पढ़ें:ट्रंप के आते ही क्यों घबराए 7 लाख से ज्यादा भारतीय, इन देशों के लोगों भी टेंशन
ये भी पढ़ें:'हम एक ही टीम हैं', इजरायल-हमास डील में ट्रंप का बड़ा हाथ, बाइडन ने की तारीफ

क्यों लोकप्रिय हैं ट्रंप?

गौरतलब है कि हाल ही में हमास और इजरायल के बीच गाजा में हुए युद्धविराम का श्रेय बहुत हद को ट्रंप को दिया गया है। डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल के दौरान ऐसे कई फैसले लिए थे जिससे इजरायल को लाभ मिल सके। उन्होंने फिलिस्तीनियों को मदद पहुंचाने वाली एजेंसी UNRWA को फंड देना बंद कर दिया था। वहीं ट्रंप ने इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट के अधिकारियों पर भी प्रतिबंध लगा दिया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।