पायलट के सफल रेस्क्यू ऑप. के ऐलान पर ईरान का तंज, कहा- ऐसी तीन जीत और अमेरिका बर्बाद
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ऊपर ईरान ने एक बार फिर से तंज कसा है। ईरानी संसद के स्पीकर गालिबेफ ने तबाह हुए अमेरिकी जेट्स की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि अमेरिका ऐसी तीन जीत और हासिल करता है, तो फिर वह पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगा।

पश्चिम एशिया में जारी जंग अमेरिका के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है। ईरान पर हमलों के दौरान क्रैश हुए फाइटर जेट को ईरान विजयी ट्रॉफी की तरह पेश कर रहा है। रविवार को ईरान की संसद के स्पीकर गालिबाफ ने नष्ट हुए अमेरिकी विमानों की तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि अगर ऐसी ही तीन जीत और अमेरिका हासिल कर लेता है, तो वह पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगा।
सोशल मीडिया साइट एक्स पर अमेरिका को निशाना पर लेते हुए गालिबाफ ने लिखा, "संयुक्त राज्य अमेरिका को ऐसी तीन जीत और मिलती हैं, तो वह पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगा।" ईरानी संसद के स्पीकर की तरफ से यह दावा ट्रंप के उस बयान के बाद सामने आया है, जिसमें उन्होंने अमेरिकी फाइटर पायलट को ईरान से बचाने के अभियान को जीत करार दिया है। बता दें, ईरान की सेना ने रविवार को दावा किया था कि उसने दो अमेरिकी ब्लैक हॉक हैलीकॉप्टर और एक सी-130 हरक्यूलिस अमेरिकी सैन्य परिवहन विमानों को मार गिराया है।
इससे पहले अमेरिका ने ईरान में क्रैश हुए अपने फाइटर पायलट को बचाने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया था। ईरानी प्रेस टीवी ने बताया, "दुश्मन द्वारा अपने फाइटर पायलट को बचाने की कोशिश की गई। इस कोशिश में दक्षिणी इम्फहान में घुसपैठ करने वाले अमेरिकी ड्रोन को आईआरजीसी और बसीज बलों ने संयुक्त अभियान के दौरान मार गिराया। इसके अलावा दक्षिणी इस्फहान में दो ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर और एक C-130 सैन्य परिवहन विमान को भी गिराया गया।”
ट्रंप ने किया फाइटर पायलट के सफल रेस्क्यू का ऐलान
इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रविवार को पुष्टि की कि एफ-15 फाइटर जेट को मार गिराए जाने के बाद ईरान में लापता क्रू सदस्य को बचा लिया गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में ट्रंप ने इसे अमेरिकी सेना के इतिहास के सबसे साहसी सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशनों में से एक बताया और कहा कि सरकार “किसी भी सैनिक को पीछे नहीं छोड़ेगी।”
उन्होंने आगे लिखा, "हमने उसे बचा लिया! मेरे साथी अमेरिकियों, पिछले कुछ घंटों में, संयुक्त राज्य की सेना ने अमेरिकी इतिहास के सबसे साहसी सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशनों में से एक को अंजाम दिया। यह बहादुर योद्धा ईरान के दुर्गम पहाड़ों में दुश्मन के पीछे फंसा हुआ था। लेकिन वह कभी अकेला नहीं था, क्योंकि उसके कमांडर-इन-चीफ, रक्षा नेतृत्व और साथी सैनिक लगातार उसकी लोकेशन पर नजर रखे हुए थे और उसकी सुरक्षित वापसी की योजना बना रहे थे।”
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन