Donald Trump is considering now recognising Ukraine Crimea as Russia Part अमेरिका के ही भरोसे पर भिड़ा था यूक्रेन, अब डोनाल्ड ट्रंप देने जा रहे करारा झटका; रूस की मौज, International Hindi News - Hindustan
More

अमेरिका के ही भरोसे पर भिड़ा था यूक्रेन, अब डोनाल्ड ट्रंप देने जा रहे करारा झटका; रूस की मौज

  • यूक्रेन के विदेश मंत्री आंद्रेई सिबिहा ने मंगलवार को कहा कि यूक्रेन रूस के साथ अपने विवाद का शांतिपूर्ण समाधान चाहता है, लेकिन वह अपनी क्षेत्रीय अखंडता से समझौता नहीं करेगा।

Tue, 18 March 2025 04:53 PMNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
अमेरिका के ही भरोसे पर भिड़ा था यूक्रेन, अब डोनाल्ड ट्रंप देने जा रहे करारा झटका; रूस की मौज

अमेरिका के ही भरोसे पर रूस से यूक्रेन भिड़ा था। मगर, अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उसे बड़ा झटका देने वाले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन क्रीमिया को रूसी क्षेत्र के रूप में मान्यता देने पर विचार कर रहा है। युद्ध को समाप्त करने के लिए शांति समझौते के तहत यह फैसला लिया जा सकता है। मालूम हो कि रूस ने 2014 में क्रीमिया पर हमला करके इसे यूक्रेन से अलग कर दिया था। सूत्रों ने कहा कि अमेरिकी अधिकारी संयुक्त राष्ट्र को भी ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करने पर विचार कर रहे हैं। वैसे तो रॉयटर्स ने इस रिपोर्ट की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की। मगर, व्हाइट हाउस ने इस टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गाजा का युद्ध भी नहीं रोक पाए ट्रंप, इजरायली हमले में 200 की मौत
ये भी पढ़ें:व्लादिमीर पुतिन को फोन घुमाएंगे ट्रंप, यूक्रेन ने पहले ही रख दीं 3 शर्तें

रिपोर्ट के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप ने अभी तक इस पर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है। हालांकि, क्रीमिया से जुड़े संभावित विकल्पों में से यह एक है। इस बीच, यूक्रेन के विदेश मंत्री आंद्रेई सिबिहा ने मंगलवार को कहा कि यूक्रेन रूस के साथ अपने विवाद का शांतिपूर्ण समाधान चाहता है, लेकिन वह अपनी क्षेत्रीय अखंडता से समझौता नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि यूक्रेन शांति पहल का विरोधी नहीं है क्योंकि उसने रूस के साथ 30 दिन के युद्ध विराम के अमेरिका के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। सिबिहा ने कहा, ‘हम रूस की ओर से कब्जाए गए क्षेत्र के किसी भी हिस्से को कभी मान्यता नहीं देंगे। यूक्रेन पर हमला करके रूस ने कोई रणनीतिक लक्ष्य हासिल नहीं किया है।'

ट्रंप आज पुतिन से करने वाले हैं बात

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप यूक्रेन में युद्ध को समाप्त करने के प्रयासों पर मंगलवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात करेंगे। इस प्रस्तावित बातचीत को ट्रंप के लिए अमेरिकी विदेश नीति को नई दिशा देने के अवसर के रूप में भी देखा जा रहा है। ट्रंप ने कहा, ‘हम देखेंगे कि क्या हमारे पास घोषणा करने के लिए कुछ है। मैं राष्ट्रपति पुतिन से मंगलवार को बात करूंगा।’ उन्होंने कहाकि वीकेंड में बहुत काम किया गया है। हम देखना चाहते हैं कि क्या हम इस युद्ध को समाप्त कर सकते हैं। रूस ने 2022 में यूक्रेन पर आक्रमण शुरू करने के बाद यूक्रेन के 4 क्षेत्रों पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। इनमें पूर्व में डोनेत्स्क और लुहान्स्क क्षेत्र, देश के दक्षिण-पूर्व में खेरसॉन और जापोरिज्जिया क्षेत्र शामिल हैं। लेकिन, चारों में से किसी पर भी उसका पूरी तरह से नियंत्रण नहीं है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।