Donald Trump got angry on judge who refused to dismiss case trump said That corrupt person जज ने केस खारिज करने से किया इनकार तो भड़के डोनाल्ड ट्रंप, बोले- उस भ्रष्टाचारी ने.., International Hindi News - Hindustan
More

जज ने केस खारिज करने से किया इनकार तो भड़के डोनाल्ड ट्रंप, बोले- उस भ्रष्टाचारी ने..

  • Donald Trump: पोर्न स्टार को दिए पैसों के मामले में कोर्ट ने 10 जनवरी को ट्रंप को लेकर फैसला सुनाने का ऐलान किया। ट्रंप ने केस खारिज करने के अनुरोध पर विचार करने से इनकार करने के लिए जज को खूब खरी खोटी सुनाई। उन्होंने जज को भ्रष्टाचारी तक करार दे दिया।

Sat, 4 Jan 2025 04:30 PMUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share
जज ने केस खारिज करने से किया इनकार तो भड़के डोनाल्ड ट्रंप, बोले- उस भ्रष्टाचारी ने..

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कथित गुप्त धन भुगतान मामले में 10 जनवरी को सजा सुनाई जानी है। इस केस को लेकर ट्रंप ने कोर्ट से अपील की थी कि उनके केस को खारिज कर दिया जाए। लेकिन जज ने यह अनुरोध स्वीकार नहीं किया और 10 जनवरी को उनके शपथ ग्रहण के ठीक 10 दिन पहले फैसला सुनाने का ऐलान कर दिया। इस फैसले पर भड़कते हुए ट्रंप ने जज मर्चेन पर भ्रष्टाचार तक के आरोप लगा दिए।

डोनाल्ड ट्रंप के हश मनी केस की सुनवाई कर रहे जज मर्चेन ने शुक्रवार को ट्रंप के अनुरोध को स्वीकार करने से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा कि वह नवनिर्वाचित राष्ट्रपति को बिना शर्त आरोपमुक्त करने के लिए तैयार हैं। हालांकि ट्रंप इसके लिए तैयार नहीं थे क्योंकि इसके जरिए ट्रंप को कोई सजा या जुर्माने का सामना तो नहीं करना पड़ेगा लेकिन उन्हें इस मामले में दोषी करार दिया जाएगा।

इस पूरे मामले को लेकर ट्रंप भड़क उठे उन्होंने जज मर्चेन पर कानून को तोड़ने का आरोप लगाया। अपने प्रवक्ता के जरिए दिए बयान में ट्रंप ने मर्चेन को एक विवादित और भ्रष्ट जज करार दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पोर्न स्टार केस में डोनाल्ड ट्रंप को राहत नहीं, 10 जनवरी को सजा का ऐलान
ये भी पढ़ें:चीन पर ट्रंप का खौफ? इकॉनमी पर बड़ा फैसला लेने वाला है ड्रैगन, कितना होगा असरदार

सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्रूथ सोशल पर अपने दावे को दोहराते हुए लिखा," मार्चेन ने ब्रैग द्वारा लगाए गए आरोपों पर सुनवाई करके कानून को धोखा दिया है। ट्रंप ने दावा किया कि यह केस उनके खिलाफ चलाए गए विरोध अभियान का एक हिस्सा है। इसमें कोई भी सच्चाई नहीं है। जज का इस तरीके से मेरे ऊपर कार्यवाही करना नाजायज राजनीतिक हमला है। हमें इसे रोकना होगा। हमें इस तरीके के प्रक्रिया को खत्म करना होगा। तभी हम एक राष्ट्र के रूप में साथ आ सकते हैं और एख बार फिर से अमेरिका को महान बनाने के लिए काम कर सकते हैं।

क्या है ट्रंप के ऊपर आरोप

डोनाल्ड ट्रंप के ऊपर आरोप है कि उन्होंने 2016 में पोर्न एक्ट्रेस स्टॉर्मी डेनियल्स को मुंह बंद रखने के लिए करीब 130,000 डॉलर का भुगतान करने के लिए व्यावसायिक खातों में हेरा फेरी की थी। मैनहैट्टन के डिस्ट्रिक अटॉर्नी एल्विन ब्रैग ने ट्रंप के ऊपर आरोप लगाया था कि ट्रंप ने पहले स्टॉर्मी के साथ कथित तौर पर संबंध बनाए थे। इन के बारे में चुनाव प्रचार के दौरान स्टॉर्मी को चुप रखने के लिए ट्रंप ने यह पैसे दिए थे। इसके अलावा ट्रंप के ऊपर हेराफेरी के कई आरोप भी लगे। हालांकि ट्रंप ने इन सभी आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।