Donald Trump Epstein Files Woman Claims US President Unzipped his Pants and Put her Head Down पैंट की जिप खोली और... इस बार खुली ट्रंप की सबसे गंदी एपस्टीन फाइल, महिला ने काटा था प्राइवेट पार्ट, International Hindi News - Hindustan
More

पैंट की जिप खोली और... इस बार खुली ट्रंप की सबसे गंदी एपस्टीन फाइल, महिला ने काटा था प्राइवेट पार्ट

इंटरव्यू में महिला कहती है कि एपस्टीन उसे या तो न्यूयॉर्क या फिर न्यू जर्सी लेकर गया था, जहां पर उसने ट्रंप से उसकी मुलाकात करवाई। ट्रंप उस पर ओरल सेक्स करने को मजबूर कर रहे थे, तब उसने ट्रंप के प्राइवेट पार्ट पर काट लिया था।

Fri, 6 March 2026 04:44 PMMadan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
पैंट की जिप खोली और... इस बार खुली ट्रंप की सबसे गंदी एपस्टीन फाइल, महिला ने काटा था प्राइवेट पार्ट

ईरान से जारी जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनके पुराने काले कारनामों की पोल फिर से खुलने लगी है। अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट ने गुरुवार को एपस्टीन फाइल को लेकर एफबीआई के और डॉक्यूमेंट्स पब्लिश किए हैं, जिनमें ट्रंप पर गंभीर आरोप लग रहे हैं। इसमें एक महिला का इंटरव्यू है, जिसमें उसने आरोप लगाया कि जेफरी एपस्टीन ने उसे ट्रंप से मिलवाया और बाद में ट्रंप ने उसका सेक्शुअल असॉल्ट किया। यह पूरा मामला तब का है, जब वह महिला महज 15 साल की थी। उसने बताया कि कैसे ट्रंप ने अपनी पैंट की जिप खोलकर ओरल सेक्स करने को कहा। इससे नाराज महिला ने ट्रंप के प्राइवेट पार्ट पर काट लिया, जिसके बाद ट्रंप ने मारपीट की।

डिपार्टमेंट का कहना है कि पिछली बार जब एपस्टीन फाइलें जारी हुई थीं, तब ये डॉक्युमेंट्स पब्लिश नहीं किए गए थे, क्योंकि गलती से इन्हें डुप्लिकेटिव मार्क कर दिया गया था। अब इस फाइल को जारी किया गया है। इस फाइल में 2019 में महिला की एफबीआई से की गई बातचीत का जिक्र है। इसमें उसने आरोप लगाया कि जब 15 साल की थी, तब एपस्टीन और ट्रंप दोनों ने उसका शोषण किया था। इंटरव्यू में महिला कहती है कि एपस्टीन उसे या तो न्यूयॉर्क या फिर न्यू जर्सी लेकर गया था, जहां पर उसने ट्रंप से उसकी मुलाकात करवाई। ट्रंप उस पर ओरल सेक्स करने को मजबूर कर रहे थे, तब उसने ट्रंप के प्राइवेट पार्ट पर काट लिया था। इससे भड़के ट्रंप ने उसको खूब मारा था। यह फाइलें तब सामने आई हैं, जब इस बात की जांच हो रही है कि क्या डिपार्टमेंट ने जानबूझकर ट्रंप के खिलाफ इन आरोपों वाली फाइल को रोक रखा था।

'पैंट की जिप खोली और...'

CNN के अनुसार, महिला ने इंटरव्यू में कहा कि वहां और भी लोग थे, लेकिन उसे याद नहीं कि कौन थे। इंटरव्यू नोट्स के मुताबिक, ट्रंप ने उनसे कमरे से बाहर जाने को कहा, फिर कहा, '‘मैं तुम्हें सिखाता हूं कि छोटी लड़कियों को कैसा होना चाहिए।” इंटरव्यू में याद करते हुए उसने कहा कि ट्रंप ने फिर अपनी पैंट की जिप खोली और उसका सिर अपने प्राइवेट पार्ट के पास कर दिया। उसने कहा कि उसने (महिला) उसे बुरी तरह काटा। इस पर ट्रंप भड़क गए और उसके बाल खींचे और सिर के साइड में मुक्का मारा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रूसी तेल के लिए US ने दी 'छूट', भारत को है इजाजत की जरूरत? विशेषज्ञ क्या बोले
ये भी पढ़ें:इराक युद्ध में भी था बोलबाला, ट्रंप ने मोजतबा खामेनेई पर क्यों लगाए थे प्रतिबंध
ये भी पढ़ें:ईरान से युद्द के बीच वाइट हाउस में पूजा, डोनाल्ड ट्रंप को आशीर्वाद देने आए पादरी

ट्रंप ने आरोपों से किया है इनकार

हालांकि, ट्रंप ने हमेशा से ही एपस्टीन के आरोपों से जुड़े किसी भी गलत काम से इनकार किया है और उन पर इस संबंध में कोई क्राइम चार्ज नहीं लगाया गया है। ऐसा कोई सबूत भी सामने नहीं आया है, जिससे पता चले कि ट्रंप ने एपस्टीन के सेक्स ट्रैफिकिंग ऑपरेशन में हिस्सा लिया था। जस्टिस डिपार्टमेंट द्वारा जारी की गई कई फाइलों में सबूत या कॉन्टेक्स्ट की कमी है। व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने इन आरोपों को पूरी तरह से बेबुनियाद आरोप बताया है और कहा है कि इनके पीछे कोई भरोसेमंद सबूत नहीं है, यह आरोप एक दुखी महिला ने लगाया है जिसका लंबा क्रिमिनल हिस्ट्री है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।