MBS ने नहीं सोचा होगा कि खुश करने के लिए मेरा चूमना पड़ेगा, यह क्या बोल गए डोनाल्ड ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि एमबीएस ने कभी नहीं सोचा था कि उन्हें अमेरिका के राष्ट्रपति को खुश करने के लिए ‘मेरा चूमना पड़ेगा’। यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिका और इजरायल के साथ ईरान के बीच तनावपूर्ण युद्ध चल रहा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान पर विवादास्पद और अश्लील टिप्पणी की है। ट्रंप ने कहा कि क्राउन प्रिंस ने एक साल पहले अमेरिका को मृत देश बताया था, लेकिन अब उन्हें लगता है कि अमेरिका दुनिया का सबसे तगड़ा देश बन गया है। ट्रंप ने दावा किया कि एमबीएस ने कभी नहीं सोचा था कि उन्हें अमेरिका के राष्ट्रपति को खुश करने के लिए ‘मेरा चूमना पड़ेगा’। यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिका और इजरायल के साथ ईरान के बीच तनावपूर्ण युद्ध चल रहा है।
सऊदी अरब समर्थित निवेश फोरम में की गई डोनाल्ड ट्रंप की यह टिप्पणी जल्द ही वायरल हो गई और सऊदी अधिकारियों के लिए असहज स्थिति पैदा कर गई। ट्रंप ने आगे कहा, 'वह नहीं सोचते थे कि ऐसा होगा। उन्होंने नहीं सोचा था कि वे मेरी चूम रहे होंगे। वे सोचते थे कि मैं बस एक और अमेरिकी राष्ट्रपति हूं जिसका देश नीचे जा रहा है। लेकिन अब उन्हें मेरे प्रति अच्छा व्यवहार करना होगा।'
प्रिंस सलमान पर और क्या बोले ट्रंप
इसके बावजूद, डोनाल्ड ट्रंप ने एमबीएस की तारीफ भी की और उन्हें स्मार्ट व एकदम सामान्य व्यक्ति बताया। उन्होंने कहा कि ईरान पर अमेरिका की कार्रवाई से पहले ही सऊदी प्रिंस ने अमेरिका की स्थिति में सुधार देख लिया था। ट्रंप ने जोर देकर कहा कि उन्होंने न सिर्फ इजरायल को बचाया बल्कि पूरे मध्य पूर्व को ईरानी आतंकवाद से मुक्त करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।
अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच सऊदी अरब की स्थिति काफी नाजुक हो गई है। ईरान ने सऊदी ऊर्जा सुविधाओं पर हमले किए हैं, जिसमें रास तनुरा रिफाइनरी और शायबह तेल क्षेत्र शामिल हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब अमेरिका से लगातार संपर्क में है और ईरान पर हमलों को जारी रखने के लिए कह रहा है। इसे क्षेत्र को नया आकार देने का ऐतिहासिक अवसर बताया जा रहा है। ट्रंप ने कहा कि ईरान 47 साल से मध्य पूर्व का गुंडा था, लेकिन अब वह भाग रहा है। उन्होंने ईरान के साथ बातचीत की समय सीमा बढ़ाई है और 6 अप्रैल तक हमलों को टाल दिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन