Donald Trump admire wealth of Arab Sheikhs also praise wonderful marbles अरबी शेखों की अमीरी देखते रह गए डोनाल्ड ट्रंप, बोले- शानदार मार्बल है, इसे तो..., International Hindi News - Hindustan
More

अरबी शेखों की अमीरी देखते रह गए डोनाल्ड ट्रंप, बोले- शानदार मार्बल है, इसे तो...

ट्रंप की भव्यता की लालसा अब व्हाइट हाउस तक जा पहुंची है। उन्होंने कहा कि वह 10 करोड़ अमेरिकी डॉलर की लागत से एक शानदार बॉलरूम बनवाना चाहते हैं जैसा कि उनका मार-आ-लागो क्लब में है।

Fri, 16 May 2025 09:37 AMHimanshu Jha लाइव हिन्दुस्तान
share
अरबी शेखों की अमीरी देखते रह गए डोनाल्ड ट्रंप, बोले- शानदार मार्बल है, इसे तो...

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस सप्ताह अपनी मिडिल ईस्ट की यात्रा पर थे। वह सऊदी अरब के शाही मेहमान बने। इस दौरान वहां के शेखों की अमीरी देख वह दंग रह गए। ट्रंप ने वहां लगे शानदार मार्बल की खूब तारीफ की और उसे व्हाइट हाउस में लगवाने की भी बात की। उन्होंने यात्रा के दौरान एयरफोर्स वन की तुलना भी खाड़ी देशों के विमानों से की। कतर के अमीरी दीवान में शेख तमीम बिन हमद अल थानी के साथ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते हुए ट्रंप ने इमारत की सजावट को देखकर कहा, “मैं तो यहां परफेक्ट संगमरमर देख रहा हूं। इसे ही ‘परफेक्टो’ कहते हैं। यह खरीदना बहुत कठिन होता है।”

दोहा में ट्रंप के स्वागत में ऊंटों की सवारी करती गार्ड, सोने की तलवारें थामे जवान और फाइटर जेट्स के एस्कॉर्ट्स शामिल थे। ट्रंप ने कहा, “मैंने ऐसे ऊंट लंबे समय से नहीं देखे। यह स्वागत अद्भुत था।”

ट्रंप ने एयरफोर्स वन की तुलना भी खाड़ी देशों के विमानों से करते हुए कहा कि अमेरिका का विमान बहुत पुराना और प्रभावहीन लगता है। ट्रंप ने कहा, “गल्फ देश ब्रांड न्यू बोइंग 747 इस्तेमाल कर रहे हैं और मैं एक 40 साल पुराने विमान में यात्रा कर रहा हूं।”

उन्होंने इस बात का संकेत दिया कि वे कतर द्वारा तोहफे में दिए गए विमान को स्वीकार करने पर विचार कर रहे हैं। आपको बता दें कि अमेरिकी संविधान में विदेशी उपहारों पर प्रतिबंध है।

व्हाइट हाउस का करवाएंगे कायाकल्प

सिर्फ विमानों तक ही नहीं, ट्रंप की भव्यता की लालसा अब व्हाइट हाउस तक जा पहुंची है। उन्होंने कहा कि वह 10 करोड़ अमेरिकी डॉलर की लागत से एक शानदार बॉलरूम बनवाना चाहते हैं जैसा कि उनका मार-आ-लागो क्लब में है। उन्होंने कहा, “हमें अब टेंट में डिनर की जरूरत नहीं है। अब एक खूबसूरत बॉलरूम होना चाहिए।” ट्रंप ने यह भी सुझाव दिया कि रोज गार्डन को पत्थर की सुंदर टाइलों से ढंककर एक स्थायी आयोजन स्थल में बदला जा सकता है।

ओवल ऑफिस में पहले ही हो चुके हैं 'गोल्डन टच'

ओवल ऑफिस में पहले ही कई बदलाव किए जा चुके हैं। दीवारों, दरवाजों और मेजों को सुनहरे अलंकरण से सजाए गए हैं। पूर्व राष्ट्रपतियों की पेंटिंग्स और ट्रंप के निजी जेट जैसे रंगों वाला एयरफोर्स वन का मॉडल वहां की शोभा बढ़ा रहा है।

राजतंत्र जैसी भव्यता या अमेरिकी सादगी?

ट्रंप का यह दृष्टिकोण अमेरिकी लोकतंत्र की पारंपरिक सादगी से उलट है। अमेरिका के संस्थापकों ने ब्रिटिश राजशाही की तड़क-भड़क को अस्वीकार किया था। किंतु ट्रंप खुद एक रियल एस्टेट डेवेलपर के तौर पर ख्याति प्राप्त कर चुके हैं। वह हमेशा से सोने, संगमरमर और भव्यता के शौकीन रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।