Displaying a Map of Iran Benjamin Netanyahu Makes a Major Announcement iran america war ईरान का नक्शा दिखाकर बेंजामिन नेतन्याहू ने कर दिया बड़ा ऐलान; युद्ध पर क्या बताया, International Hindi News - Hindustan
More

ईरान का नक्शा दिखाकर बेंजामिन नेतन्याहू ने कर दिया बड़ा ऐलान; युद्ध पर क्या बताया

बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान और उसके सहयोगियों का नक्शा शेयर करते हुए कहा है कि उनका अभियान अभी खत्म नहीं हुआ है। नेतन्याहू ने कहा कि अभी बहुत कुछ करना बाकी है। उधर इस्लामाबाद में ईरान और अमेरिका की भी वार्ता फेल हो गई है।

Sun, 12 April 2026 08:31 AMAnkit Ojha लाइव हिन्दुस्तान
share
ईरान का नक्शा दिखाकर बेंजामिन नेतन्याहू ने कर दिया बड़ा ऐलान; युद्ध पर क्या बताया

इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच चल रही वार्ता फेल हो गई है। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि 21 घंटे यहां रुकने के बाद भी कोई सार्थक परिणाम नहीं निकला और इसलिए वहअमेरिका वापस जा रहे हैं। इधर इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के खिलाफ लड़ाई में 'ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल करने का दावा करते हुए शनिवार को एक वीडियो संदेश में कहा कि अभियान अभी खत्म नहीं हुआ है,' और इजराइल ने ईरान की परमाणु महत्वाकांक्षाओं को नाकाम कर दिया है।

नक्शा दिखाकर किया हमला

बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान और उसके सहयोगियों का मैप सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा, ये लोग हमारा गला घोंटना चाहते थे लेकिन हमने उनका ही घोंट दिया। हमने उनपर हमला किया है और अभी बहुत कुछ करना है। नेतन्याहू ने कहा, लेबनान ने कई बार वार्ता के लिए संपर्क किया है। उसने कहा है कि वह हिजबुल्लाह को निरस्त्रीकरण करेगा। हालांकि जबतक ऐसा होता नहीं है स्थायी युद्धविराम पर फैसला नहीं हो सकता।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कोई बात नहीं बनी, US-ईरान वार्ता फेल; पाकिस्तान छोड़कर निकल गए जेडी वेंस

नेतन्याहू ने हिब्रू भाषा में जारी वीडियो में कहा, "ईरान के खिलाफ अभियान खत्म नहीं हुआ है, हमें अभी और काम करना है। लेकिन अब भी यह स्पष्ट रूप से कहा जा सकता है कि हमने ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं।' उन्होंने कहा, "हमने यह अभियान इसलिए शुरू किया, क्योंकि ईरान परमाणु हथियार बनाने के बहुत करीब था और प्रतिदिन सैकड़ों मिसाइलें बनाने की क्षमता रखता था। ये दो बड़े खतरे थे, जिन्हें हमें अपने सिर से हटाना था।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईरान-US में क्यों नहीं बनी बात, पाक में 21 घंटे तक क्या-क्या हुआ; बड़ी बातें

ईरान में 400 किलो से ज्यादा यूरेनियम

उन्होंने दावा किया, "खामेनेई मिसाइल उत्पादन और परमाणु कार्यक्रम को जमीन के बहुत अंदर इस तरह छिपाना चाहता था ताकि बी-2 विमान भी वहां तक न पहुंच पाएं। हम चुपचाप खड़े नहीं रह सकते थे।" उन्होंने कहा कि ईरान में अब भी 400 किलोग्राम से अधिक संवर्धित यूरेनियम मौजूद है। उन्होंने कहा कि इसे या तो कूटनीतिक प्रक्रिया के जरिये या बल प्रयोग के माध्यम से ईरान से हटाया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईरान-US में भले नहीं बनी हो बात, होर्मुज से आ रही गुड न्यूज; कल 16 जहाज गुजरे

लेबनान में 2000 से ज्यादा की मौत

इजराइल और हिजबुल्ला के बीच जारी युद्ध में इजराइली हमलों के कारण लेबनान में मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,020 हो गई है। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।मंत्रालय ने बताया कि लगभग छह सप्ताह से जारी युद्ध में मरने वालों में 248 महिलाएं, 165 बच्चे और 85 स्वास्थ्यकर्मी शामिल हैं। इसने कह कि इसके अलावा 6,436 लोग घायल हुए हैं, जबकि पिछले 24 घंटों में लगभग 100 लोग मारे गए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।