बेंजामिन नेतन्याहू के इशारे पर अमेरिका ने किया ईरान पर हमला? जानें किसे है ज्यादा फायदा
जानकारों का कहना है कि अमेरिका ने ईरान पर इजरायल के कहने पर ही हमला किया है और इससे ज्यादा फायदा इजरायल को ही होने वाला है। वहीं ईरान ने अपने नए सुप्रीम लीडर का ऐलान कर दिया है। ईरान ने कहा है कि अली खामेनेई के बेटे मोजतबा अब कमान संभालेंगे।

ईरान में इजरायल और अमेरिका ने अचानक हमला करके पूरी दुनिया को हिला दिया है। इन हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की भी मौत हो गई है। ईरान ने भी कई खाड़ी देशों में अमेरिकी बेसों पर हमला किया है। दुबई में जोरदार धमाके हुए हैं। अमेरिका का कहना है कि वह ईरान में कट्टरपंथी सरकार बदलना चाहता है। अमेरिका ईरान के साथ परमाणु वार्ता भी कर रहा था। हालांकि इसका कोई सकारात्मक परिणाम नहीं निकला। जानकारों का कहना है कि ईरान अमेरिकी की नीतियों में फिट ही नहीं हो पा रहा था। खामेनेई का कहना था कि वह परमाणु शक्ति का इस्तेमाल नागिरक प्रोग्राम के लिए करना चाहता है।
ईरान में युद्ध से किसे होगा फायदा?
अल जजीरा की रिपोर्ट की मानें तो ईरान में हमले से सबसे ज्यादा फायदा इजरायल को होना वाला है। इजरयाल अकसर अमेरिका पर दबाव डालता है और फिर अमेरिका को हमला करना पड़ता है। जून में भी पहले इजरायल ने ईरान पर हमला किया था। इसके बाद अमेरिका ने भी लड़ाकू विमानों से ईरान पर अटैक कर दिया। एक जानकार ने कहा कि ईरान में होने वाली यह लड़ाई पूरी तरह से इजरायल के फायदे की लड़ाई है। इसमें अमेरिका को कुछ नहीं मिलने वाला है। उन्होंने कहा कि अमेरिका एक तरफ अपनी छवि शांति करवाने वाले देशों के रूप में बनाना चाहता है और दूसरी ओर इजरायल के कहने पर हमले को तैयार हो जाता है।
दरअसल ईरान के दुश्मनों का समर्थन ईरान हमेशा ही करता रहा है। चाहे हमास हो या हूती और हिजबुल्लाह, ईरान की इस्लामिक सरकार का हाथ उसपर रहा है। ऐसे में इजरायल का यह ऑपरेशन उसके लिए फायदेमंद है। अमेरिका की बात करें तो इस हमले से उसे ज्यादा कोई फायदा होता नजर नहीं आ रहा है।
ईरान के रक्षा परिषद सचिव की भी मौत
ईरान सरकार ने रक्षा परिषद सचिव अली शमखानी और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) कमांडर मोहम्मद पाकपुर की अमेरिका-इज़रायली हमले में मौत की पुष्टि कर दी है। इस्लामिक रिपब्लिक न्यूज़ एजेंसी (इरना) ने सूत्राें के हवाले से रविवार को यह जानकारी दी।
अमेरिका और इज़रायल ने शनिवार को तेहरान समेत ईरान के कई प्रांतों में हमले किये, जिससे काफी नुकसान हुआ और आम लोग मारे गये। ईरानी सरकारी टेलीविज़न ने सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत की पुष्टि की। ईरान ने इज़रायली इलाके के साथ-साथ पश्चिमी एशिया में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर भी जवाबी मिसाइल हमले किये।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन