Did Iran Attack Dubai Viral Video and Photos Creek Fire Al Jaddaf Triggers Panic in UAE क्या ईरान ने दुबई पर कर दिया हमला? वायरल तस्वीरों से मचा हड़कंप, सुरक्षित जगह भागे लोग, International Hindi News - Hindustan
More

क्या ईरान ने दुबई पर कर दिया हमला? वायरल तस्वीरों से मचा हड़कंप, सुरक्षित जगह भागे लोग

घटना के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से अफवाहें फैलने लगीं क्योंकि हाल के दिनों में ईरान और यूएई के बीच तनाव काफी बढ़ा हुआ है। बीते सप्ताह यूएई के फुजैरा तेल क्षेत्र और अन्य स्थानों पर ड्रोन व मिसाइल हमलों की खबरें सामने आई थीं। 

Sun, 10 May 2026 07:14 PMNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
क्या ईरान ने दुबई पर कर दिया हमला? वायरल तस्वीरों से मचा हड़कंप, सुरक्षित जगह भागे लोग

ईरान और पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच दुबई के अल जद्दाफ इलाके से घना धुआं उठने और आग की तस्वीरें सामने आईं। इसने रविवार को पूरे यूएई में दहशत फैला दी। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने दावा किया कि ईरान ने हमला किया है और दुबई क्रीक को निशाना बनाया गया है। हालांकि बाद में दुबई प्रशासन ने इन अटकलों को खारिज करते हुए साफ किया कि यह कोई मिसाइल या ड्रोन हमला नहीं था, बल्कि दुबई क्रीक में खड़ी एक नाव में लगी आग थी। अधिकारियों के अनुसार, आग लगने के बाद फाइबरग्लास सामग्री जलने से काला धुआं दूर-दूर तक दिखाई दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Video: हंगरी को मिला नया PM, 'कमर तोड़' डांस किए MP; सोशल मीडिया पर छा गया मूव

घटना के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से अफवाहें फैलने लगीं क्योंकि हाल के दिनों में ईरान और यूएई के बीच तनाव काफी बढ़ा हुआ है। बीते सप्ताह यूएई के फुजैरा तेल क्षेत्र और अन्य स्थानों पर ड्रोन व मिसाइल हमलों की खबरें सामने आई थीं, जिनके लिए UAE ने ईरान को जिम्मेदार ठहराया था। ऐसे माहौल में दुबई से उठते धुएं की तस्वीरों ने लोगों को आशंकित कर दिया कि कहीं यह नया हमला तो नहीं। कुछ स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने इलाके में अचानक धुआं उठते देखा जिसके बाद लोगों में अफरातफरी मच गई और कई लोग सुरक्षित स्थानों की ओर जाने लगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या समुद्र में तेल बहा रहा ईरान? सैटेलाइट तस्वीरों से मचा हड़कंप, ऐसा क्यों हुआ

सोशल मीडिया पर कई सारे वीडियो वायरल

दुबई सिविल डिफेंस और दूसरी इमरजेंसी एजेंसियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का ऑपरेशन शुरू किया। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। प्रशासन ने लोगों से अपील की कि वे अपुष्ट खबरों और अफवाहों पर विश्वास न करें व केवल आधिकारिक स्रोतों से ही जानकारी लें। अधिकारियों ने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर बिना पुष्टि के वीडियो और तस्वीरें साझा करने से डर और भ्रम फैल सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जिहादी हमलों का भीषण तांडव, 70 से अधिक लोगों की मौत; अलकायदा ने ली जिम्मेदारी

पश्चिम एशिया में इस समय बेहद तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। हाल के महीनों में ईरान और यूएई के बीच कई बार ड्रोन और मिसाइल हमलों की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे पूरे खाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। दुबई, अबू धाबी और फुजैरा जैसे रणनीतिक शहरों में पहले भी सुरक्षा अलर्ट जारी किए जा चुके हैं। ऐसे माहौल में अल जद्दाफ की इस आग ने लोगों की चिंताओं को और बढ़ा दिया। हालांकि दुबई प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह केवल एक नाव में लगी आग की घटना थी और इसका किसी सैन्य कार्रवाई या ईरानी हमले से कोई संबंध नहीं है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।