China nuclear force expanding at a pace suggests pentagon report गाजा और यूक्रेन में फंसी रही दुनिया, इधर चीन ने बढ़ा ली परमाणु शक्ति; एक साल में जुटाए 100 हथियार, International Hindi News - Hindustan
More

गाजा और यूक्रेन में फंसी रही दुनिया, इधर चीन ने बढ़ा ली परमाणु शक्ति; एक साल में जुटाए 100 हथियार

  • अमेरिका में छपी एक रिपोर्ट में चीन की परमाणु शक्ति को लेकर बड़ा खुलासा किया गया है। इस रिपोर्ट के मुताबिक पिछले एक साल में चीन की परमाणु शक्ति में भारी इजाफा हुआ है। वहीं चीन रूस की नजदीकियां भी बढ़ती जा रही हैं।

Thu, 19 Dec 2024 10:29 AMJagriti Kumari एपी, वॉशिंगटन
share
गाजा और यूक्रेन में फंसी रही दुनिया, इधर चीन ने बढ़ा ली परमाणु शक्ति; एक साल में जुटाए 100 हथियार

मिडिल ईस्ट और यूरोप के कई देश फिलहाल जंग की मार झेल रहे हैं। बीते साल इजरायल ईरान और रूस यूक्रेन की जंग में दुनिया के कई देश उलझे रहे। इस दौरान पूरी दुनिया का ध्यान गाजा और यूक्रेन पर ही रहा। हालांकि इस बीच भी चीन अपनी चालबाजियों में जुटा रहा। अमेरिका में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक बीते साल चीन की परमाणु शक्ति कई गुणा बढ़ गई है। यह रिपोर्ट बुधवार को सामने आई है जिसमें कई खुलासे और दावे किए गए हैं।

पेंटागन की रिपोर्ट के मुताबिक चीन अपने परमाणु शक्ति बढ़ा रहा है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि चीन ने ताइवान के खिलाफ आक्रमकता बढ़ा दी है। वहीं पिछले एक साल में चीन ने रूस के साथ नजदीकियां भी बढ़ाई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक मई तक चीन के पास लगभग 600 परमाणु हथियार थे। दावा किया गया है कि 2030 तक यह आंकड़ा 1,000 से भी ज्यादा होगा।

चीन का आया जवाब

इस रिपोर्ट पर चीन ने भी जवाब दिया है। चीन ने कहा है कि वह सेल्फ डिफेंस के लिए परमाणु रणनीति को अपनाता है। चीन ने हमेशा पहले आक्रमण ना करने की नीति का पालन किया है और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए जरूरी न्यूनतम स्तर पर अपनी परमाणु क्षमताओं को बनाए रखा है। चीनी दूतावास के प्रवक्ता लियू पेंग्यू ने बुधवार को कहा कि पेंटागन की ऐसी रिपोर्ट कोल्ड वार की मानसिकता से भरी हुई हैं, जिसका चीन दृढ़ता से विरोध करता है।

क्या प्लानिंग कर रहा चीन

एक अमेरिकी अधिकारी ने रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि बीजिंग तकनीकी रूप से लैस परमाणु शक्ति विकसित करने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है। परमाणु हथियारों की अपेक्षित संख्या में लगातार वृद्धि हुई है। अधिकारी ने कहा कि चीन अलग-अलग तरह के लक्ष्यों पर हमला करने, अधिक नुकसान करने और जवाबी हमलों के लिए अधिक विकल्प रखने में सक्षम होने की कोशिश कर रहा है। अमेरिका ने कई मौकों पर चीन से अपने परमाणु कार्यक्रम के बारे में अधिक पारदर्शी होने की अपील की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जैसे को तैसा करूंगा… शपथ लेने से पहले भारत को ट्रंप की चेतावनी; चीन भी लपेटे में
ये भी पढ़ें:चीन पहुंचे डोभाल, वांग के साथ कल अहम बैठक; 5 साल बाद फिर शुरू होगी सीमा वार्ता

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।