Ceasefire happened between Iran and Israel Donald Trump announced it a day after the bombing ईरान और इजरायल में हुआ सीजफायर, बम गिराने के एक दिन बाद डोनाल्ड ट्रंप का ऐलान, International Hindi News - Hindustan
More

ईरान और इजरायल में हुआ सीजफायर, बम गिराने के एक दिन बाद डोनाल्ड ट्रंप का ऐलान

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान और इजरायल के बीच सीजफायर का ऐलान कर दिया है। हालांकि, अमेरिका की तरफ से की गई इस घोषणा को लेकर संघर्ष में जुटे दोनों मुल्कों की तरफ से आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है।

Tue, 24 June 2025 05:27 AMNisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान
share
ईरान और इजरायल में हुआ सीजफायर, बम गिराने के एक दिन बाद डोनाल्ड ट्रंप का ऐलान

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान और इजरायल के बीच सीजफायर का ऐलान कर दिया है। हालांकि, अमेरिका की तरफ से की गई इस घोषणा को लेकर संघर्ष में जुटे दोनों मुल्कों की तरफ से आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। माना जा रहा है कि ईरान और इजरायल दोनों ही इस सीजफायर पर समर्थन जता रहे हैं। खास बात है कि अमेरिका ने यह घोषणा ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमले के एक दिन बात की है।

खबर है कि ट्रंप ने सोमवार दोपहर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात कर सीजफायर समझौता तय किया। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है।

ट्रुथ सोशल पर ट्रंप ने लिखा, 'यह मानते हुए कि सब वैसा ही होगा, जैसा होना चाहिए और ऐसा ही होगा। मैं दोनों देशों ईरान और इजरायल को शुभकामनाएं देना चाहता हूं कि उनके पास इसे खत्म करने का साहस और क्षमता है, जिसे 12 दिनों का युद्ध कहा जा सकता है।'

ट्रंप का कहना है कि ईरान और इजरायल को जारी मिशन पूरा करने के लिए कुछ समय मिलेगा, जिसके बाद चरणबद्ध तरीके से सीजफायर शुरू हो जाएगा। फिलहाल, ट्रंप के बयान पर इजरायली सेना ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। वहीं, ईरान के सरकारी मीडिया में भी अब तक स्पष्ट नहीं है कि सीजफायर पर तेहरान की प्रतिक्रिया क्या है।

क्या बोले ईरान और इजरायल

रॉयटर्स से बातचीत में इजरायल के तीन अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि इजरायल अब ईरान में अपना मिशन खत्म करने की तैयारी में है और यह संदेश अमेरिका को दे दिया गया है। रविवार को ही इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा था कि इजरायल अपना मकसद पूरा करने के बहुत ही करीब है। इधर, तेहरान के अधिकारी ने रॉयटर्स से कहा कि उन्होंने अमेरिका के सीजफायर पर सहमति जता दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।