Caroline Leavitt shots will be fired comment came before shooting during White House dinner watch Video कैरोलिन लेविट को कैसे मालूम था कि गोलियां चलेंगी? हमले से पहले ही रिपोर्टर से की थी बात, देखें वीडियो, International Hindi News - Hindustan
More

कैरोलिन लेविट को कैसे मालूम था कि गोलियां चलेंगी? हमले से पहले ही रिपोर्टर से की थी बात, देखें वीडियो

कार्यक्रम शुरू होने से पहले रेड कार्पेट पर लेविट ने कहा कि आज रात का भाषण पूरी तरह ट्रंप स्टाइल में होगा। यह मजेदार, रोचक और हास्यपूर्ण होगा। कई लोग हंसेंगे। उन्होंने दर्शकों से आग्रह किया कि वे भाषण को ध्यान से देखें और सुनें। इस दौरान उन्होंने फायर-शॉट्स शब्द का भी प्रयोग किया था।

Sun, 26 April 2026 03:46 PMDevendra Kasyap लाइव हिन्दुस्तान, वाशिंगटन
share
कैरोलिन लेविट को कैसे मालूम था कि गोलियां चलेंगी? हमले से पहले ही रिपोर्टर से की थी बात, देखें वीडियो

अमेरिका में शनिवार रात वाशिंगटन हिल्टन होटल में वाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर (WHCD) के दौरान हुई गोलीबारी की घटना ने पूरे विश्व को हैरान कर दिया। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यक्रम के बीच अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट सुनाई दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत स्थिति को नियंत्रित कर लिया, लेकिन इस घटना ने राष्ट्रपति की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के कुछ घंटों बाद वाइट हाउस प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में लेविट ने कार्यक्रम से पहले फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में कहा था कि राष्ट्रपति ट्रंप का भाषण 'माहौल गर्म कर देगा' और 'गोलीबारी होगी'। उस समय इसे राजनीतिक मजाक के रूप में लिया गया था, लेकिन गोलीबारी की वास्तविक घटना के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है।

लेविट ने क्या कहा था?

कार्यक्रम शुरू होने से पहले रेड कार्पेट पर लेविट ने कहा कि आज रात का भाषण पूरी तरह ट्रंप स्टाइल में होगा। यह मजेदार, रोचक और हास्यपूर्ण होगा। कई लोग हंसेंगे। उन्होंने दर्शकों से आग्रह किया कि वे भाषण को ध्यान से देखें और सुनें। इस दौरान उन्होंने फायर-शॉट्स शब्द का भी प्रयोग किया था। उस वक्त इसे हल्के-फुल्के अंदाज में देखा गया, लेकिन कार्यक्रम के दौरान हुई असली गोलीबारी ने इस बयान को वायरल बना दिया।

कार्यक्रम में क्या हुआ था?

दरअसल, WHCD कार्यक्रम शुरू हुए कुछ ही देर बाद होटल के बैलरूम के पास गलियारे या लॉबी क्षेत्र से कई गोलियां चलने की आवाज आई। मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के एजेंटों ने तुरंत मंच संभाला और राष्ट्रपति ट्रंप, फर्स्ट लेडी, उपराष्ट्रपति जेडी वैंस तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया।

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो फुटेज में देखा जा सकता है कि पत्रकार और मेहमान मेजों के नीचे छिप रहे थे, जबकि सुरक्षा कर्मी तेजी से कमरे की सुरक्षा कर रहे थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, संदिग्ध हमलावर को सुरक्षा घेरे के अंदर ही रोका गया और उसे हिरासत में ले लिया गया। अधिकारियों ने बाद में पुष्टि की कि राष्ट्रपति ट्रंप समेत सभी शीर्ष नेता सुरक्षित हैं और आम जनता को किसी प्रकार का खतरा नहीं है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।