campaign in Denmark to buy california in 1 trillion dollar amid trump plan to buy greenland कैलिफोर्निया हमें बेच दो! ट्रंप के ग्रीनलैंड खरीदने के प्लान के विरोध में चल रहा अनोखा कैंपेन, International Hindi News - Hindustan
More

कैलिफोर्निया हमें बेच दो! ट्रंप के ग्रीनलैंड खरीदने के प्लान के विरोध में चल रहा अनोखा कैंपेन

  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बीते दिनों पनामा और ग्रीनलैंड जैसे शहरों को खरीदने की बात कह चुके हैं। इस बीच लोग उनके इस प्लान के विरोध में अनोखा अभियान चला रहे हैं। इस अभियान के जरिए लोग कैलिफोर्निया को 1 ट्रिलियन डॉलर में खरीदने की बात कर रहे हैं।

Tue, 11 Feb 2025 07:18 PMJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share
कैलिफोर्निया हमें बेच दो! ट्रंप के ग्रीनलैंड खरीदने के प्लान के विरोध में चल रहा अनोखा कैंपेन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने बयानों के जरिए अक्सर कोई ना कोई नई बहस छेड़ देते हैं। उनके बयान सुनने में भले ही हास्यास्पद लगें पर कई बार वह अपने फैसलों से चौंका भी देते हैं। अपने दूसरे कार्यकाल में राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद से ट्रंप लगातार कुछ देशों पर हमलावर रहे हैं। एक तरफ जहां उन्होंने मेक्सिको, कनाडा और चीन जैसे देशों पर भारी टैरिफ लगाने की घोषणा की है, तो वहीं ट्रंप पनामा और ग्रीनलैंड को खरीदने की बात भी कर चुके हैं। हालांकि डेनमार्क के लोगों को यह नागावर गुजर रहा है और इसीलिए उन्होंने ट्रंप के इन बयानों के खिलाफ एक मुहिम छेड़ दी है।

डेनमार्क के लोगों ने ट्रंप के ग्रीनलैंड को खरीदने के प्लान के जवाब में अमेरिका के सबसे समृद्ध राज्य कैलिफोर्निया को खरीदने का अभियान शुरू किया है। अभियान का नाम "डेनमार्किफिकेशन" रखा गया है। इस मुहिम के जरिए अमेरिका से कैलिफोर्निया को खरीदने के लिए 1 ट्रिलियन डॉलर जमा करने की कोशिश की जा रही है। इस अभियान की वेबसाइट पर ट्रंप की योजना पर तंज कसते हुए लिखा गया है, "क्या आपने कभी मैप को देखा है और सोचा है? क्या आप जानते हैं कि डेनमार्क को क्या चाहिए? ज्यादा धूप, ताड़ के पेड़ और रोलर स्केट्स। खैर हमारे पास उस सपने को हकीकत में बदलने का एक मौका है। चलो डोनाल्ड ट्रंप से कैलिफोर्निया खरीदते हैं!"

कैलिफोर्निया डेनमार्क का हो जाए तो?

अभियान की वेबसाइट पर इससे जुड़े दिलचस्प आंकड़े भी उपलब्ध हैं। इसमें बताया गया है कि अगर कैलिफोर्निया डेनमार्क का हो जाता है तो इसके कई फायदे हो सकते हैं। इसके मुताबिक डेनमार्क को 300 धूप वाले दिन से लेकर एवोकाडो टोस्ट तक का फायदा मिल सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यह मजाक नहीं, ग्रीनलैंड पर ट्रंप के दावे को मिला साथ; सेना का होगा इस्तेमाल?
ये भी पढ़ें:ट्रंप के आगे झुकने के मूड में नहीं ये देश, ग्रीनलैंड में सेना बढ़ाने की घोषणा
ये भी पढ़ें:डोनाल्ड ट्रंप की जिद के आगे झुक गया ग्रीनलैंड? अमेरिका को दे रहा यह खास ऑफर
ये भी पढ़ें:डोनाल्ड ट्रंप की कब्जे वाली बातों से भड़के ग्रीनलैंड निवासी, बोले- हमारा देश…

ट्रंप का क्या है इरादा?

बता दें कि ट्रंप कई बार ग्रीनलैंड पर डेनमार्क के नियंत्रण की वैधता पर संदेश जता चुके हैं। ट्रंप ने सबसे बड़े द्वीप ग्रीनलैंड को खरीदने और उस पर नियंत्रण करने की इच्छा जताई है। गौरतलब है कि ग्रीनलैंड उत्तरी अमेरिकी महाद्वीप का हिस्सा है लेकिन इस पर फिलहाल डेनमार्क का नियंत्रण है और वहां स्वायत्त स्वशासन है। ग्रीनलैंड 1953 तक डेनमार्क का उपनिवेशक था। 2009 में इसे स्वशासन और घरेलू नीति में स्वतंत्र विकल्प बनाने की क्षमता के साथ स्वायत्तता मिल गई। ट्रंप अपने पहले कार्यकाल के दौरान भी ग्रीनलैंड को लेकर इस तरफ की बातें कह चुके हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।