Biggest Ukrainian drone attack on Russia in three years रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, यूक्रेन ने 300 से ज्यादा ड्रोन बरसाए; आधी रात तबाही, International Hindi News - Hindustan
More

रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, यूक्रेन ने 300 से ज्यादा ड्रोन बरसाए; आधी रात तबाही

  • रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग को खत्म कराने के लिए बड़ी बड़ी बैठकें की जा रही है। इधर अमेरिका, रूस और यूक्रेन के अधिकारी सऊदी अरब में सीजफायर पर चर्चा करने जुटे हैं वहीं दूसरी तरफ जंग के मैदान में हालात बिल्कुल अलग हैं।

Tue, 11 March 2025 12:50 PMJagriti Kumari एएफपी
share
रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, यूक्रेन ने 300 से ज्यादा ड्रोन बरसाए; आधी रात तबाही

यूक्रेन और रूस के बीच तीन सालों से चल रही जंग के खत्म होने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। समझौते को लेकर अमेरिका के साथ हफ्तों से चल रही बातचीत के बावजूद अब तक संघर्षविराम नहीं हो पाया है। इस बीच यूक्रेन ने बीती रात रूस को दनदनाते हमलों से दहला दिया। यूक्रेनी सेना ने तीन सालों में रूस पर सबसे बड़ा हमला किया है। मंगलवार को अधिकारियों ने बताया कि आधी रात मॉस्को को बड़े पैमाने पर ड्रोन हमले में निशाना बनाया गया। रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि उसने देश भर में 330 से ज्यादा ड्रोन मार गिराए हैं।

रूस की रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इन हमलों में ज्यादातर राजधानी को निशाना बनाया गया था जहां रूस की सेना ने मॉस्को आसपास 91 ड्रोन को मार गिराया है। इसके अलावा सेना ने यूक्रेन की सीमा से सटे कुर्स्क क्षेत्र में 126 ड्रोन को भी मार गिराया है। जानकारी के मुताबिक इन हमलों में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं तीन अन्य लोग जख्मी हो गए। ड्रोन के मलबों से भी बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। जिसमें कई बिल्डिंगें जलकर खाक हो गई हैं।

रूस ने दागा बैलिस्टिक मिसाइल

इस बीच रूस ने भी इन हमलों का जवाब देते हुए यूक्रेन पर प्रहार किया है। यूक्रेनी वायु सेना ने मंगलवार को बताया है कि रूस की तरफ से रात भर हमले किए गए हैं। सेना के मुताबिक इस दौरान रूस ने बैलिस्टिक मिसाइल से भी हमला किया। यूक्रेनी सेना ने यह भी बताया है कि हमले के दौरान उन्होंने रूस की तरफ से छोड़े गए 126 ड्रोन में से 79 को मार गिराया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोलभाव के लिए जो रूसी इलाके जीते, वो भी हार रहा यूक्रेन; कैसे मिली पुतिन को जीत
ये भी पढ़ें:अमेरिकी मदद के बिना युद्ध में लड़खड़ाया यूक्रेन, पुतिन की सेना ने जीता एक और शहर
ये भी पढ़ें:जेलेंस्की के तख्तापलट की साजिश! US संग सीक्रेट मीटिंग कर रहा यूक्रेन का विपक्ष
ये भी पढ़ें:रूस और यूक्रेन ने दी जंग की नई तकनीक, कैसे ड्रोन वारफेयर बना ‘भविष्य का हथियार’

सऊदी अरब में तय होगा भविष्य?

गौरतलब है कि रूसी सीमा में सैकड़ों किलोमीटर दूर घुसकर मॉस्को पर यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिका और यूक्रेन के अधिकारी मंगलवार को सऊदी अरब में एक बैठक में हिस्सा लेने जा रहे हैं।। इस बैठक में अमेरिका और दोनों देशों के शीर्ष अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं जहां सीजफायर समझौते पर चर्चा होने के आसार हैं। जानकारी के मुताबिक बैठक के दौरान यूक्रेन, अमेरिका के सामने रूस के साथ आंशिक युद्ध विराम की योजना पेश करने जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।