Big Breaking Train school bus collision in Belgium 4 dead 2 seriously injured बेल्जियम में ट्रेन-स्कूल बस की टक्कर: 4 लोगों की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल, International Hindi News - Hindustan
More

बेल्जियम में ट्रेन-स्कूल बस की टक्कर: 4 लोगों की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

बेल्जियम के बुगेनहाउट में मंगलवार तड़के एक लेवल क्रॉसिंग पर ट्रेन और स्कूल बस की जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दो बच्चों सहित चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

Tue, 26 May 2026 03:49 PMDevendra Kasyap लाइव हिन्दुस्तान
share
बेल्जियम में ट्रेन-स्कूल बस की टक्कर: 4 लोगों की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

बेल्जियम के बुगेनहाउट में मंगलवार तड़के एक लेवल क्रॉसिंग पर ट्रेन और स्कूल बस की जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दो बच्चों सहित चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बेल्जियम के परिवहन मंत्री जीन-ल्यूक क्रुक ने आरटीएल को बताया कि मृतकों में स्कूल बस चालक और बस में सवार छात्रों के साथ मौजूद एक वयस्क व्यक्ति शामिल हैं। हादसा ब्रुसेल्स से लगभग 23 किलोमीटर दूर बुगेनहाउट स्टेशन के पास हुआ है।

अधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज का हवाला देते हुए कहा कि टक्कर के समय लेवल क्रॉसिंग की बैरियर नीचे थीं। जांच एजेंसियां अब दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाने में जुटी हुई हैं। वहीं, बेल्जियम के आंतरिक मंत्री बर्नार्ड क्विंटिन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा कि इस घटना की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ है।

बता दें कि बेल्जियम में घना रेल नेटवर्क कई छोटे कस्बों और गांवों से गुजरता है, जहां लेवल क्रॉसिंग पर होने वाली दुर्घटनाएं लंबे समय से सुरक्षा की बड़ी चिंता बनी हुई हैं। रेलवे ऑपरेटर इन्फ्राबेल के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2025 में ऐसी घटनाओं में पांच लोगों की जान गई थी, जो वर्ष 2020 के बाद सबसे कम संख्या है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।