Big Breaking 17 Nigerian police trainees killed in jihadist attack on military school ट्रेनिंग ले रहे थे कैडेट्स, तभी घुस आए आतंकी... लाशों से पट गया नाइजीरिया का आर्मी स्कूल, 17 की मौत, International Hindi News - Hindustan
More

ट्रेनिंग ले रहे थे कैडेट्स, तभी घुस आए आतंकी... लाशों से पट गया नाइजीरिया का आर्मी स्कूल, 17 की मौत

नाइजीरिया के योबे राज्य में शुक्रवार को संदिग्ध इस्लामी चरमपंथी आतंकवादियों ने सेना के विशेष बल प्रशिक्षण केंद्र पर भीषण हमला कर दिया। हमले में कम से कम ट्रेनिंग ले रहे 17 कैडेट्स मारे गए। कई अन्य सैनिकों के भी मारे जाने की खबर है।

Sun, 17 May 2026 08:32 PMDevendra Kasyap लाइव हिन्दुस्तान
share
ट्रेनिंग ले रहे थे कैडेट्स, तभी घुस आए आतंकी... लाशों से पट गया नाइजीरिया का आर्मी स्कूल, 17 की मौत

नाइजीरिया के योबे राज्य में शुक्रवार को संदिग्ध इस्लामी चरमपंथी आतंकवादियों ने सेना के विशेष बल प्रशिक्षण केंद्र पर भीषण हमला कर दिया। हमले में कम से कम ट्रेनिंग ले रहे 17 कैडेट्स मारे गए। कई अन्य सैनिकों के भी मारे जाने की खबर है। राष्ट्रीय पुलिस के प्रवक्ता एंथोनी ओकोन प्लासिड ने शनिवार देर रात जारी बयान में बताया कि योबे राज्य के बुनी यादी इलाके में स्थित नाइजीरियाई सेना के विशेष परिचालन प्रशिक्षण केंद्र पर आतंकियों ने कई दिशाओं से हमला बोल दिया। हमले के समय विशेष प्रशिक्षण ले रहे पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे, जिनमें से 17 की मौत हो गई। प्लासिड ने कहा कि इस हमले में कई सैन्यकर्मी भी मारे गए हैं, हालांकि सैन्य हताहतों की सटीक संख्या अभी स्पष्ट नहीं की गई है।

दूसरी ओर, आतंकवाद के खिलाफ एक बड़ी सफलता में अमेरिकी और नाइजीरियाई सेना ने संयुक्त अभियान में आईएसआईएस के वैश्विक स्तर पर दूसरे सबसे बड़े कमांडर अबू-बिलाल अल-मिनुकी को मार गिराया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और नाइजीरियाई राष्ट्रपति बोला अहमद टिनुबू ने इस सफल ऑपरेशन की पुष्टि की। दोनों नेताओं ने बताया कि शनिवार तड़के लेक चाड बेसिन क्षेत्र में चलाए गए संयुक्त अभियान में अल-मिनुकी को ढेर किया गया। अल-मिनुकी ISWAP का वरिष्ठ कमांडर था।

18 साल से जारी है इस्लामी विद्रोह

बता दें कि नाइजीरिया पिछले 18 वर्षों से उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में इस्लामी विद्रोह से जूझ रहा है। वर्ष 2009 में बोको हराम के विद्रोह से शुरू हुई यह हिंसा बाद में कई गुटों में बंट गई। इनमें इस्लामिक स्टेट वेस्ट अफ्रीका प्रोविंस (ISWAP) ने हाल के वर्षों में सैन्य ठिकानों और सुरक्षाकर्मियों पर हमले तेज कर दिए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नाइजीरिया में एयरस्ट्राइक, 200 लोगों के मारे जाने की आशंका; किसने किया हमला?
ये भी पढ़ें:नाइजीरिया में बड़ा हादसा, खदान में जहरीली गैस रिसाव से 37 लोगों की मौत
ये भी पढ़ें:बोको हराम का एक कमांडर और 10 उग्रवादी मारे गए; नाइजीरिया सेना की बड़ी कार्रवाई

बता दें कि नाइजीरियाई सरकार आतंकवादी खतरे से निपटने के लिए विशेष सैन्य प्रशिक्षण संस्थान चला रही है, जिनमें से एक पर यह हमला हुआ है। फिलहाल सुरक्षा बल अब हमलावरों की तलाश में बड़े पैमाने पर अभियान चला रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।