benjamin netanyahu fires on iran after attack on hospital अब हमले तेज करने का आदेश है; अस्पताल पर ईरानी मिसाइल गिरने से भड़के बेंजामिन नेतन्याहू, International Hindi News - Hindustan
More

अब हमले तेज करने का आदेश है; अस्पताल पर ईरानी मिसाइल गिरने से भड़के बेंजामिन नेतन्याहू

इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू का कहना है कि इसकी कीमत ईरान को चुकानी होगी। उन्होंने कहा कि हमने इजरायल की सेना को फ्रीहैंड दे दिया है कि ईरान पर हमले तेज कर दिए जाएं। इजरायल ने ईरान के टॉप 20 सैन्य कमांडरों को मार डाला था, जिसके बाद से दोनों देशों के बीच जंग तेज है।

Thu, 19 June 2025 02:20 PMSurya Prakash लाइव हिन्दुस्तान, तेल अवीव
share
अब हमले तेज करने का आदेश है; अस्पताल पर ईरानी मिसाइल गिरने से भड़के बेंजामिन नेतन्याहू

दक्षिणी इजरायल में गुरुवार सुबह ईरान ने मिसाइल हमला किया, जिसकी चपेट में एक बड़ा अस्पताल आया है। इस घटना में 47 लोग जख्मी हुए हैं और अफरातफरी मच गई है। राजधानी तेल अवीव के अलावा कई शहरों में दहशत की स्थिति है। यह हमला बीरशेबा शहर के सोरोका अस्पताल में हुआ है। इस अटैक के बाद इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू का कहना है कि इसकी कीमत ईरान को चुकानी होगी। उन्होंने कहा कि हमने इजरायल की सेना को फ्रीहैंड दे दिया है कि ईरान पर हमले तेज कर दिए जाएं। इजरायल ने ईरान के टॉप 20 सैन्य कमांडरों को मार डाला था, जिसके बाद से दोनों देशों के बीच जंग तेज है।

ऐसा पहली बार देखा जा रहा है, जब इजरायल के शहरों में भी मिसाइल गिर रहे हैं। इजरायल के एयर डिफेंस सिस्टम को बहुत मजबूत माना जाता है और ऐसा पहली बार है कि जब तेल अवीव समेत कई शहरों में मिसाइलें गिर रही हैं। इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने कहा, ‘प्रधानमंत्री और मैंने इजरायली डिफेंस फोर्सेज को आदेश दिया है कि ईरान पर हमले तेज कर दिए जाएं। इसके अलावा तेहरान में ईरान के सरकारी ठिकानों को भी निशाना बनाया जाए। ऐसा इसलिए किया जाएगा ताकि इजरायल के सामने अयातुल्लाह खामेनेई की सरकार का खतरा कम हो सके।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Video: ईरानी हमले से इजरायल में अफरा-तफरी, 1000 बेड वाले अस्पताल पर गिरी मिसाइल
ये भी पढ़ें:दशकों बाद अकेला पड़ा ईरान, बगदाद से बेरूत तक, कोई नहीं दे रहा साथ; कहां हैं साथी
ये भी पढ़ें:कैसे ईरान में इतने ताकतवर हैं 86 साल के खामेनेई, किनके समर्थन से 44 साल से शासन

यही नहीं ईरान को लेकर आशंका इस बात की भी जताई जा रही है कि वह अब अमेरिकी ठिकानों को भी निशाना बना सकता है। ऐसी स्थिति में अमेरिका भी सक्रिय रूप से युद्ध में हिस्सा ले सकता है। डोनाल्ड ट्रंप पहले ही कहते रहे हैं कि ईरान को मध्य पूर्व में अमेरिकी ठिकानों से दूर रहना चाहिए। यदि वह ऐसा नहीं करता है तो फिर अमेरिका भी सीधे तौर पर युद्ध में कूद जाएगा। डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा भी था कि ईरान को सरेंडर कर देना चाहिए। उसने ऐसा नहीं किया है तो अब अगले सप्ताह तक इंतजार करे। इस बीच गुरुवार को इजरायल ने भी ईरान पर खूब हमले किए हैं। ईरान के अराक में स्थित हेवी वाटर रिएक्टर को भी निशाना बनाया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।