Bangladesh PM Tarique Rahman vows to make country safe for people of all faiths हम बांग्लादेश को… PM बनते ही हिंदुओं पर क्या बोले रहमान? बताया क्या होगी सरकार की प्राथमिकता, International Hindi News - Hindustan
More

हम बांग्लादेश को… PM बनते ही हिंदुओं पर क्या बोले रहमान? बताया क्या होगी सरकार की प्राथमिकता

रहमान की यह टिप्पणी इसलिए अहम है क्योंकि अगस्त 2024 में तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना के सत्ता से बेदखल होने के बाद से देश में हिंदू समुदाय को लगातार निशाना बनाया गया। अंतरिम सरकार के शासनकाल में भीड़ तंत्र हावी रहा।

Thu, 19 Feb 2026 07:05 AMJagriti Kumari भाषा, ढाका
share
हम बांग्लादेश को… PM बनते ही हिंदुओं पर क्या बोले रहमान? बताया क्या होगी सरकार की प्राथमिकता

बांग्लादेश के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने शपथ लेकर प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाल ली है। इसके साथ ही बांग्लादेश में मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार का शासन खत्म हो गया है। जहां एक तरफ यूनुस के राज में बांग्लादेश में अराजकता और भीड़ तंत्र पूरी तरह हावी रहा, वहीं दूसरी तरफ पीएम पद की जिम्मेदारी संभालते ही तारिक रहमान ने बड़ा बयान दिया है। रहमान ने कहा है कि उनकी सरकार देश को सभी नागरिकों के लिए सुरक्षित बनाएगी, चाहे वे किसी भी पार्टी, मत, धर्म या जातीयता के हों।

इससे पहले रहमान ने बीते मंगलवार को 11वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। 12 फरवरी को हुए 13वें संसदीय चुनावों में उनकी पार्टी BNP को भारी बहुमत मिला। पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्र को दिए गए अपने पहले टेलीविजन भाषण में, 60 वर्षीय रहमान ने कहा कि कानून-व्यवस्था सुधारना और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

सरकार पर सभी का बराबर अधिकार- तारिक रहमान

प्रधानमंत्री रहमान ने कहा, ''हम इस देश को हर नागरिक के लिए सुरक्षित बनाना चाहते हैं। मुसलमान, हिंदू, बौद्ध, ईसाई। चाहे किसी पार्टी, धर्म, मत या जातीयता को मानने वाले हों। चाहे पहाड़ों में हों या मैदानों में-यह देश हम सभी का है।'' उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि चाहे लोगों ने बीएनपी (बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी) या ना दिया हो, सरकार पर सभी का बराबर अधिकार है। उन्होंने कहा, “एक बांग्लादेशी के रूप में हम सभी को इस देश में समान अधिकार प्राप्त हैं।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भीड़तंत्र बर्दाश्त नहीं... बांग्लादेश में नई सरकार की प्रदर्शनकारियों की चेतावनी

रहमान का बयान क्यों अहम?

रहमान की बहुलतावादी समाज पर की गई यह टिप्पणी इसलिए अहम है क्योंकि अगस्त 2024 में तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना के सत्ता से बेदखल होने के बाद देश में हिंदू समुदाय को लगातार निशाना बनाया गया है। अंतरिम सरकार के शासनकाल में भीड़ हिंसा के साथ साथ अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदुओं के खिलाफ हिंसा की कई खबरें सामने आईं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तारिक रहमान के बांग्लादेश का पीएम बनते ही चीन एक्टिव, बोला- आपसी रिश्ते...

हिंदुओं पर लगातार अत्याचार

मानवाधिकार संगठन एमएसएफ (मनवाधिकार संघर्षकृति फाउंडेशन) ने जनवरी 2026 में भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या की 21 और मारपीट की 28 घटनाएं दर्ज की है। वहीं, बांग्लादेश हिंदू बौद्ध ईसाई एकता परिषद ने 2025 में 522 सांप्रदायिक हमले दर्ज किए, जिनमें हत्याएं, बलात्कार और मंदिरों में तोड़फोड़ शामिल हैं। जून 2025 से जनवरी 2026 के बीच अल्पसंख्यक समुदाय के 116 लोग मारे गए जिनमें अधिकांश हिंदू हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:PM मोदी का तारिक रहमान को पत्र, बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री के लिए खास संदेश

भ्रष्टाचारियों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

रहमान ने आगे कहा कि उनकी सरकार के दौरान प्रत्येक संवैधानिक, सरकारी और गैर-सरकारी संस्था कानून और नियमों के अनुसार कार्य करेगी। उन्होंने कहा, ''राजनीतिक दबाव नहीं, बल्कि कानून का शासन ही अंतिम निर्णय होगा।'' उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य आत्मनिर्भर, सुरक्षित, मानवीय और लोकतांत्रिक बांग्लादेश बनाना है। रहमान ने यह भी कहा है कि उनकी सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।

तारिक रहमान

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।