Balochistan night curfew starts after increasing terrorist attack आतंक के साये में बलूचिस्तान; सरकार का बड़ा फैसला- रात में लोगों का घर से निकलना बंद, International Hindi News - Hindustan
More

आतंक के साये में बलूचिस्तान; सरकार का बड़ा फैसला- रात में लोगों का घर से निकलना बंद

  • बलूचिस्तान में आतंकवादी हमले खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब हाईवे पर लूटपाट भी शुरू हो गई है। ऐसे में सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए घोषणा की हाईवे और कुछ मार्गों पर सुबह 6 से शाम 6 बजे नाइट कर्फ्यू रहेगा।

Sun, 30 March 2025 04:17 PMGaurav Kala पीटीआई, इस्लामाबाद
share
आतंक के साये में बलूचिस्तान; सरकार का बड़ा फैसला- रात में लोगों का घर से निकलना बंद

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में लगातार हो रहे आतंकवादी हमलों को देखते हुए सरकार ने रात के समय राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है। बीते कुछ हफ्तों में हाईवे पर यात्रियों को पहचान पत्र जांचने के बाद गोली मारने की घटनाएं बढ़ी हैं, जिनमें खासतौर पर पंजाबी समुदाय को निशाना बनाया गया है।

किन राजमार्गों पर लगा है प्रतिबंध?

बलूचिस्तान के कच्ची, झोब, ग्वादर, नुश्की और मुसाखेल जिलों के उपायुक्तों ने शुक्रवार को एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर यह प्रतिबंध लागू किया। प्रतिबंधित राजमार्गों में क्वेटा-तफ्तान रोड, लोरालाई-डेरा गाजी खान रोड, सिबी रोड, कोस्टल हाईवे और झोब-डेरा इस्माइल खान रोड। यह प्रतिबंध शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा और इसका मकसद रात में होने वाले आतंकी हमलों को रोकना है।

बलूचिस्तान में बढ़ रहा आतंकवाद

बलूचिस्तान में पिछले दो दशकों से अलगाववादी हिंसा जारी है। बलूच उग्रवादी गुट सेना पर हमले कर रहे हैं और उनका आरोप है कि पाकिस्तानी सेना और केंद्र सरकार प्रांत के प्राकृतिक संसाधनों का शोषण कर रही है। हालांकि, पाकिस्तानी सरकार इस आरोप को खारिज करती आई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बलूचिस्तान की महिला सीमा पार करके आ गई भारत, बताया क्यों छोड़ आई पाकिस्तान
ये भी पढ़ें:बलूचिस्तान में सैन्य काफिले पर सुसाइड अटैक में 7 की मौत, BLA का दावा- 90 मारे

ट्रेन अपहरण और यात्रियों की हत्या से दहशत का माहौल

यह फैसला ऐसे समय में आया है जब तीन हफ्ते पहले जैफर एक्सप्रेस ट्रेन पर हमला हुआ था। प्रतिबंधित बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) के आतंकियों ने इस ट्रेन का अपहरण कर लिया था और 26 लोगों की हत्या कर दी थी, जिनमें 18 सुरक्षाकर्मी शामिल थे।

इसके अलावा, दो दिन पहले ग्वादर के कलमत इलाके में कराची जाने वाली एक बस को आतंकियों ने रोका और पांच यात्रियों को उतारकर उनकी निर्मम हत्या कर दी। रात के समय यात्रा पर प्रतिबंध लगाने से आतंकवादी हमलों को कुछ हद तक रोका जा सकता है, लेकिन बलूचिस्तान में बढ़ती हिंसा और आतंकवाद के खिलाफ ठोस रणनीति की जरूरत है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।