Assad fled Syria to save his life not safe even in Russia conspiracy to kill him by poisoning सीरिया से जान बचाकर भागे असद रूस में भी सुरक्षित नहीं, जहर देकर मारने की साजिश, International Hindi News - Hindustan
More

सीरिया से जान बचाकर भागे असद रूस में भी सुरक्षित नहीं, जहर देकर मारने की साजिश

  • Assad in russia: सीरिया से अपनी जान बचाकर भागे अपदस्थ राष्ट्रपति बशर अल असद के लिए रूस भी सुरक्षित नजर नहीं आ रहा है। सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि रविवार को असद को जहर दिया गया था। हालांकि डॉक्टरों की मदद से फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।

Thu, 2 Jan 2025 08:38 PMUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share
सीरिया से जान बचाकर भागे असद रूस में भी सुरक्षित नहीं, जहर देकर मारने की साजिश

सीरिया में सत्ता जाने के बाद वहां से भागे अपदस्थ राष्ट्रपति बशर-अल-असद के लिए रूस भी सुरक्षित नजर नहीं आ रहा है। सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि अपनी जान की सलामती के लिए रूस पहुंचे असद को कथित तौर पर जहर देने का प्रयास किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक असद के शरीर में जहर के कण भी मिले हैं। मेडीकल टीम की मदद से फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।

विद्रोहियों द्वारा सत्ता से हटा दिए जाने के बाद असद फिलहाल रूसी राष्ट्रपति के संरक्षण में हैं। लेकिन रूस के एक पूर्व जासूस ने सोशल मीडिया हैंडल पर जानकारी दी कि रविवार को असद की तबीयत अचानक से खराब हो गई। वह जोर-जोर से खांस रहे थे और उनका दम घुट रहा था। असद के आसपास मौजूद लोगों ने उनकी जांच के लिए वहां पर मेडीकल टीम को बुलाया। मेडीकल टीम ने वहां पहुंचकर असद के अपार्टमेंट में ही उनका इलाज शुरू किया।

पूर्व जासूस ने दावा किया कि हमारे पास इसे हत्या की साजिश मानने का पूरा कारण है। कथित तौर पर मेडीकल टीम के समय पर पहुंच जाने के बाद सोमवार तक असद की हालत स्थिर हो गई। असद की जांच रिपोर्ट्स में यह सामने आया है कि उनके शरीर में जहर था। यह जहर कहां से आया या किसके जरिए दिए गया यह बात सामने नहीं आई है। सीरिया या मॉस्को की तरफ से इस पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पूर्व सीरियाई राष्ट्रपति असद की बढ़ती मुश्किलें, पत्नी को हुई गंभीर बीमारी
ये भी पढ़ें:असद ने सीरिया ही नहीं परिवार को भी धोखे में रखा, शर्मिंदा किया; भाई ने खोली पोल

इससे पहले पिछले 5 दशक से ज्यादा समय से सीरिया पर शासन कर रहे असद परिवार को विद्रोहियों ने उखाड़ फेंखा। 10 साल से ज्यादा समय से गृहयुद्ध में फंसा सीरिया के लिए 2024 का आखिरी महीना निर्णायक सिद्ध हुआ। विद्रोहियों की सेना ने केवल कुछ ही दिनों में राष्ट्रपति असद को सत्ता से बाहर निकाल दिया और राजधानी दमिश्क पर कब्जा कर लिया। असद को अपने परिवार समेत रूस में जाकर शरण लेनी पड़ी। वर्तमान में इस्लामी संगठन हयात तहरीर अल शाम के नेतृत्व में एक विद्रोही गठबंधन दमिश्क पर कब्जा जमाए बैठा है और वहां पर एक नई सरकार बनाने की कोशिश में है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।