8 soldiers are hostages in Balochistan Pakistan refuses to accept them as its own just like in Kargil बलूचिस्तान में बंधक हैं 8 जवान, कारगिल की तरह पाकिस्तान ने अपना मानने से किया इनकार, International Hindi News - Hindustan
More

बलूचिस्तान में बंधक हैं 8 जवान, कारगिल की तरह पाकिस्तान ने अपना मानने से किया इनकार

21 फरवरी तक की मियाद रखी गई है, जो शनिवार को खत्म हो जाएगी। बीएलए ने कहा कि यदि पाक सेना ने उसकी बात नहीं मानी तो इन जवानों को फांसी दे दी जाएगी।

Sat, 21 Feb 2026 06:00 AMHimanshu Jha लाइव हिन्दुस्तान
share
बलूचिस्तान में बंधक हैं 8 जवान, कारगिल की तरह पाकिस्तान ने अपना मानने से किया इनकार

पाकिस्तान की सेना ने कारगिल युद्ध में मारे गए अपने सैनिकों को पहचानने से इनकार कर दिया था। अब यही फॉर्मूला उसने बलूचिस्तान में भी इस्तेमाल किया है। पाकिस्तानी सेना के सात जवान बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) के कब्जे में हैं, जिनके बदले वह अपने लड़ाकों की रिहाई की मांग कर रही है, लेकिन पाकस्तानी सेना ने साफ कह दिया है कि ये जवान उनके हैं ही नहीं।

सूत्रों के अनुसार 14 फरवरी को बीएलए ने इन सैनिकों का अपहरण किया था इनकी तस्वीरें और वीडियो क्लिप जारी कर अपने लड़ाकों को छोड़ने को कहा था। इसके लिए 21 फरवरी तक की मियाद रखी गई है, जो शनिवार को खत्म हो जाएगी। बीएलए ने कहा कि यदि पाक सेना ने उसकी बात नहीं मानी तो इन जवानों को फांसी दे दी जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पाक के PM ने कहा कि मैंने 3.5 करोड़ जानें बचाईं, टैरिफ पर SC के फैसले पर ट्रंप
ये भी पढ़ें:924 संदिग्धों की मौत और 670 मुठभेड़ें, पाकिस्तान की क्राइम यूनिट क्या कर रही
ये भी पढ़ें:आसिम मुनीर नहीं हैं मेरे बॉस, पाक रक्षा मंत्री टीवी पर बोले; भारत का ले लिया नाम

फुटेज सामने आने के तुरंत बाद पाकिस्तान सेना के एक्स कोर और इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) से जुड़े सोशल मीडिया हैंडल ने झूठ फैलाना शुरू कर दिया। कहा गया कि दिखाए गए लोग पाकिस्तानी सैनिक नहीं हैं। वीडियो को डिजिटल रूप से हेरफेर किया गया था। इसके बाद बीएलए ने एक नया वीडियो जारी किया, जिसमें सातों बंधक दिखाई दे रहे हैं तथा वे सेना का अपना आधिकारिक कार्ड भी दिखाते हैं। उन्हें पूरी पहचान बताते हुए दिखाया गया है।

कारगिल में भी यही फॉर्मूला

दरअसल, यह पाकिस्तानी सेना का पुराना फॉर्मूला है। इस घटनाक्रम ने 1999 के कारगिल संघर्ष की याद दिला दी है, जब जनरल परवेज मुशर्रफ के नेतृत्व में पाकिस्तानी सेना ने शुरू में इस बात से इनकार किया था कि नियमित सैनिक नियंत्रण रेखा के पार कार्रवाई कर रहे थे। उस समय युद्धक्षेत्र से मिले साक्ष्यों और बरामद शवों ने पाकिस्तान के आधिकारिक बयानों को झुठला दिया था। अब फील्ड मार्शल असीम मुनीर के नेतृत्व वाली सेना भी यही कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।