8 Indian nationals die in the US Iran conflict Kuwait attacked मिडिल ईस्ट में खूब बह रहा भारतीयों का खून, अमेरिका और ईरान के युद्ध में अब तक 8 की बली चढ़ी, International Hindi News - Hindustan
More

मिडिल ईस्ट में खूब बह रहा भारतीयों का खून, अमेरिका और ईरान के युद्ध में अब तक 8 की बली चढ़ी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि हम ईरान के साथ प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष दोनों तरह से बातचीत कर रहे है। ट्रंप ने आगे कहा कि बैठक के दौरान दोनों पक्ष बहुत जरूरी मुद्दों पर चर्चा कर रहे थे। उन्होंने दावा किया कि ईरान अमेरिका के शांति समझौते की ज्यादातर शर्तों सहमत हो गया है।

Mon, 30 March 2026 09:48 AMNisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान
share
मिडिल ईस्ट में खूब बह रहा भारतीयों का खून, अमेरिका और ईरान के युद्ध में अब तक 8 की बली चढ़ी

अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध में कम से कम 8 भारतीय जान गंवा चुके हैं। खबर है कि ताजा घटना कुवैत में घटी, जहां ईरानी हमले में एक और भारतीय ने जान गंवा दी है। इससे पहले UAE यानी संयुक्त अरब अमीरात के अबुधाबी से एक भारतीय की मौत की जानकारी आई थी। 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की शुरुआत की थी।

कुवैत न्यूज एजेंसी के अनुसार, कुवैत के बिजली, जल और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने कहा है कि बिजली और जल आसवन संयंत्रों में से एक के सर्विस भवन पर ईरान द्वारा किए गए क्रूर हमले में काफी क्षति हुई है, जिसमें भारतीय राष्ट्रीयता के एक कर्मचारी की मृत्यु हो गई है।

मंत्रालय ने आगे कहा कि तकनीकी और आपातकालीन टीमों ने स्वीकृत आपातकालीन योजना के अनुरूप तत्काल घटना के परिणामों और प्रभावों से निपटना शुरू कर दिया है।

सऊदी अरब में एक आवासीय परिसर पर हुए मिसाइल हमले में किसी भी भारतीय की मौत नहीं हुई है। रियाद में भारतीय दूतावास ने सोमवार को यह जानकारी दी। दूतावास ने कहा कि रविवार को इस घटना में घायल हुए एक भारतीय नागरिक का सरकारी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। सोमवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में 'सऊदी सिविल डिफेंस' ने कहा, '...सभी अंतिम प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद, इस निष्कर्ष पर पहुंचा गया है कि दो मृतक बांग्लादेशी हैं, 11 घायल व्यक्ति बांग्लादेश से हैं और एक घायल भारतीय नागरिक है।'

अब तक 8 की मौत

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शुक्रवार को भारत सरकार में मंत्रियों की बैठक हुई थी। इसके बाद बताया गया था कि मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध में अब तक सात भारतीय नागरिकों की मौत हो चुकी है, जबकि एक व्यक्ति अभी भी लापता है। सोमवार को कुवैत की घटना के बाद आंकड़ा बढ़ा है।

अबुधाबी

ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल हमले की चपेट में आकर गुरुवार को एक भारतीय समेत दो लोगों की मौत हो गई थी। वहीं हमले में एक भारतीय समेत तीन लोग घायल हो गए। अबू धाबी के मीडिया कार्यालय ने एक्स पर बताया कि मिसाइल हमले के बाद उसका मलबा सड़क पर गिया गया जिसकी चपेट में आने से दो लोगों की जान चली गई। हमले के चलते आसपास के कई भवनों और वाहनों को नुकसान हुआ। हमले के बाद आसपास के इलाके को सील कर दिया गया।

ओमान में ईरान का ड्रोन हमला, दो भारतीय की मौत

11 मार्च को ईरान के ड्रोन हमले में शुक्रवार को ओमान में दो भारतीयों की मौत हो गई थी। भारतीय विदेश मंत्रालय के खाड़ी देशों के संयुक्त सचिव असीम महाजन ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि ओमान के सोहार शहर में हुए हमले में भारतीय नागरिकों की मौत हुई है।

Middle East

ईरान के साथ बातचीत कर रहे हैं- ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि हम ईरान के साथ प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष दोनों तरह से बातचीत कर रहे है। ट्रंप ने आगे कहा कि बैठक के दौरान दोनों पक्ष बहुत जरूरी मुद्दों पर चर्चा कर रहे थे। उन्होंने दावा किया कि ईरान अमेरिका के शांति समझौते की ज्यादातर शर्तों सहमत हो गया है, लेकिन हम इससे ज्यादा चाहते है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईरान-अमेरिका युद्ध का असर, प्लास्टिक की छोटी यूनिटों में उत्पादन ठप; संकट
ये भी पढ़ें:तेल का ही है सारा खेल? खार्ग द्वीप का नाम लेकर ट्रंप ने ईरान को फिर उकसाया
ये भी पढ़ें:इजरायल में आ सकती है कयामत, गैस कांड की आशंका; ईरान ने केमिकल प्लांट फूंका

ईरान की नई चेतावनी

ईरान की संयुक्त सैन्य कमान के प्रवक्ता ने रविवार को चेतावनी दी कि अब अमेरिका और इजराइल के अधिकारियों के निजी आवास को निशाना बनाया जाएगा। पश्चिम एशिया में एक माह से अधिक समय से जारी युद्ध भयावह होता जा रहा है। यह धमकी इजराइल तथा पश्चिम एशिया में रहने वाले अमेरिका और इजराइल के सैन्य तथा राजनीतिक अधिकारियों को लक्षित है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।