himachal pradesh weather update 5 days rain warning with hailstorm हिमाचल प्रदेश में लगातार 5 दिन आंधी-बिजली की चेतावनी, ओलावृष्टि का भी ऑरेंज अलर्ट, Himachal-pradesh Hindi News - Hindustan
More

हिमाचल प्रदेश में लगातार 5 दिन आंधी-बिजली की चेतावनी, ओलावृष्टि का भी ऑरेंज अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने 3 से 7 अप्रैल तक प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी, बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। खास तौर पर 3 और 4 अप्रैल को प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Wed, 1 April 2026 01:14 PMSubodh Kumar Mishra लाइव हिन्दुस्तान, शिमला
share
हिमाचल प्रदेश में लगातार 5 दिन आंधी-बिजली की चेतावनी, ओलावृष्टि का भी ऑरेंज अलर्ट

himachal pradesh weather update: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल की शुरुआत के साथ ही मौसम के मिजाज तल्ख बने हुए हैं। मौसम विभाग ने 3 से 7 अप्रैल तक प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी, बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। खास तौर पर 3 और 4 अप्रैल को प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा इस दौरान ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार 3 और 4 अप्रैल को कई स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी गति झोंकों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। 5 से 7 अप्रैल तक भी अलग-अलग स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और बिजली गिरने की संभावना बनी रहेगी। वहीं 3 और 4 अप्रैल को कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि होने की चेतावनी भी जारी की गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हिमाचल में एंट्री टैक्स में इजाफे का फैसला पलटना पड़ा, भारी विरोध के बाद ऐलान

बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी दर्ज की गई। सराहन में सबसे ज्यादा 28.0 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। इसके अलावा भाभानगर (वांगटू) में 12.8 मिमी, कटौला में 12.4 मिमी, निचार में 12.0 मिमी, शिल्लारू में 10.4 मिमी, सिओबाग में 7.8 मिमी, मनाली में 7.0 मिमी, भुंतर में 5.4 मिमी, रामपुर में 5.0 मिमी, मंडी में 4.2 मिमी, जोगिंद्रनगर में 3.0 मिमी और पंडोह में 2.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं कुकुमसेरी में 1.2 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई, जबकि केलांग में भी हल्की बर्फबारी के संकेत मिले।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हिमाचल में ग्रुप-ए और ग्रुप-बी कर्मचारियों के वेतन स्थगन पर डॉक्टरों का विरोध

अप्रैल का महीना शुरू होने के बावजूद प्रदेश में ठंड का असर बना हुआ है। राजधानी शिमला और पर्यटन स्थल मनाली में लोग और सैलानी अब भी गर्म कपड़ों में नजर आ रहे हैं। मैदानी और निचले इलाकों में भी अभी तक गर्मी का असर खास तौर पर महसूस नहीं हो रहा है।

तापमान की बात करें तो शिमला का न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुंदरनगर में 12.9, भुंतर में 11.2, कल्पा में 3.4, धर्मशाला में 9.8, ऊना में 14.3, नाहन में 13.1, केलांग में 0.1, पालमपुर में 11.5, सोलन में 11.4, मनाली में 7.2, कांगड़ा में 15.2, मंडी में 13.7, बिलासपुर में 16.0, चंबा में 14.1, जुब्बड़हट्टी में 12.4, कुफरी-फागू में 5.4, कुकुमसेरी में 3.0, सिओबाग में 10.0, बरठीं में 12.3, कसौली में 11.7, पांवटा साहिब में 20.0, सराहन में 8.1 और देहरा गोपीपुर में 18.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हिमाचल कांग्रेस की नई टीम घोषित, 27 महासचिव और 12 उपाध्यक्ष नियुक्त

रिपोर्ट : यूके शर्मा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।