violence irrupted during illegal dargah demolition i gir somnath gujarat 13 arrested अवैध दरगाह को ध्वस्त करने गई थी पुलिस, गिर-सोमनाथ में हो गई पत्थरबाजी; 13 गिरफ्तार, Gujarat Hindi News - Hindustan
More

अवैध दरगाह को ध्वस्त करने गई थी पुलिस, गिर-सोमनाथ में हो गई पत्थरबाजी; 13 गिरफ्तार

गिर-सोमनाथ में बुलडोजर कार्रवाई के दौरान बवाल हो गया। यहां के वेरावल के प्रभास पाटन इलाके में भीड़ और पुलिस के बीच हिंसा का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। 

Wed, 12 Nov 2025 10:06 AMMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान
share
अवैध दरगाह को ध्वस्त करने गई थी पुलिस, गिर-सोमनाथ में हो गई पत्थरबाजी; 13 गिरफ्तार

गुजरात के गिर-सोमनाथ में बुलडोजर कार्रवाई के दौरान बवाल हो गया। यहां के वेरावल के प्रभास पाटन इलाके में भीड़ और पुलिस के बीच हिंसा का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि दरगाह गिराए जाने के विरोध में लोग कार्रवाई रोकने का प्रयास कर रहे थे, इस दौरान पत्थरबाजी हुई। जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए ऐक्शन लिया।

मामला गिर सोमनाथ का है। इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक जयदीप सिंह जडेजा ने बताया कि प्रभा, पाटन इलाके में एक अवैध दरगाह को तोड़ने के लिए दस्ता पहुंचा था। जब कार्रवाई शुरू हुई तो वहां मौजूद भीड़ ने ध्वस्तीकरण का विरोध किया और पुलिस बल पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भीड़ को तितर-बितर कर दिया। पुलिस ने इस दौरान आंसू गैस के गोले भी दागे। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 13 लोगों को गिरफ्तार किया और कहा कि और भी लोगों की पहचान की जा रही है, जो इस हिंसा में शामिल थे। यह घटना सोमनाथ मंदिर से महज एक किलोमीटर की दूरी पर हुई है।

इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि धार्मिक इमारत को ढहाने के दौरान स्थानीय लोगों और कर्मचारियों के बीच बातचीत शुरू हुई थी, जो बहस में बदल गई। पुलिस ने बताया कि जैसे ही बुलडोजर कार्रवाई करते हुए चारदीवारी तोड़ी गई, तभी लगभग 100 की संख्या में महिलाएं और बच्चे बाहर और बहस तेज हो गई। पुलिस ने कहा कि तोड़फोड़ जारी रही, तभी अचानक स्थानीय लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। इसके तुरंत बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू की और लाठीचार्ज कर दिया। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। इसके बाद पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण कर लिया और कार्रवाई पूरी की गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।