relationships were formed by friendship through Instagram; fetus of a minor pregnant woman was thrown in the drain लड़के ने इंस्टाग्राम से दोस्ती कर बनाए संबंध, नाबालिग प्रेगनेंट का गर्भपात कराके नाले में फेंका भ्रूण, Gujarat Hindi News - Hindustan
More

लड़के ने इंस्टाग्राम से दोस्ती कर बनाए संबंध, नाबालिग प्रेगनेंट का गर्भपात कराके नाले में फेंका भ्रूण

  • गुजरात के सूरत में 16 वर्षीय एक लड़की ने इंस्टाग्राम के जरिए नाबालिग लड़के से दोस्ती की फिर लड़के ने उसे प्रेगनेंट कर दिया। गर्भवती होने के लड़की का गर्भपात करा दिया और उसके चार महीने के भ्रूण को शहर के नाले में फेंक दिया गया।

Sun, 19 Jan 2025 12:42 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, सूरत
share
लड़के ने इंस्टाग्राम से दोस्ती कर बनाए संबंध, नाबालिग प्रेगनेंट का गर्भपात कराके नाले में फेंका भ्रूण

गुजरात के सूरत में 16 वर्षीय एक लड़की ने इंस्टाग्राम के जरिए नाबालिग लड़के से दोस्ती की फिर लड़के ने उसे प्रेगनेंट कर दिया। गर्भवती होने के लड़की का गर्भपात करा दिया और उसके चार महीने के भ्रूण को शहर के नाले में फेंक दिया गया। आस-पास मौजूद लोगों ने जब भ्रूण को नाले में पड़ा देखा, तो सब हैरान रह गए और इसके बारे में पुलिस को सूचित किया।

नाले में मानव भ्रूण पड़े होने की सूचना पर पुलिस पहुंची और भ्रूण को न्यू सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार लड़की की मुलाकात इंस्टाग्राम पर 17 साल के एक लड़के से हुई थी और वह उसके साथ रिलेशनशिप में आ गई। सूरत के पुलिस उपायुक्त विजय सिंह गुर्जर ने बताया कि सूरत के पांडेसरा इलाके में किराए के मकान में रहने वाले लड़के ने लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाए, जिससे लड़की गर्भवती हो गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मां की कब्र को टूटने से बचा लीजिए; क्यों एक बेटे ने गुजरात HC का खटखटाया दरवाजा

पुलिस ने बताया कि लड़की की मां और एक अन्य व्यक्ति ने कथित तौर पर भ्रूण का गर्भपात कराया था। हालांकि इन लोगों ने इससे इनकार किया है, लेकिन जब पुलिस ने दृढ़ता दिखाई और लड़की को मेडिकल जांच के लिए ले गई, तो गर्भावस्था की बात खुलकर सामने आ गई। पुलिस ने बताया कि शुरुआत में पूछताछ के दौरान लड़की ने पुलिस को बताया कि जब लड़के को पता चला कि वह गर्भवती है, तो वह उससे मिलने आया और उसे गर्भपात कराने के लिए पांच गोलियां दीं।

पुलिस अधिकारी ने लड़की के हवाले से कहा कि उसने दो गोलियां खा लीं और घर पर ही उसका गर्भपात हो गया। हमने भ्रूण को नाले के पास फेंक दिया। बाद में जब पुलिस ने एक महिला डॉक्टर और एक स्थानीय एनजीओ सदस्य की मौजूदगी में लड़की से दोबारा पूछताछ की, तो लड़की ने अपना बयान बदल दिया और कहा कि लड़के की भाभी उससे मिलने आई थी और उसने उसे गोली दी थी। उसने और उसकी माँ ने भी गर्भपात में उसकी मदद की।

पूछताछ के बाद लड़के और लड़की के डीएनए सैंपल लिए गए और मामले की जांच की जा रही है। लड़के को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और जल्द ही उसे किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुजरात HC में चीफ जस्टिस से ही भिड़ गए वकील, 'बहुत बोलने वाली जज' तक कह दिया

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।