Gujarat government promoted 49 ias and 14 ips officers on new year 2026 first day see details नए साल पर गुजरात सरकार का गिफ्ट, 49 IAS और 14 IPS अफसरों का कर दिया प्रमोशन, Gujarat Hindi News - Hindustan
More

नए साल पर गुजरात सरकार का गिफ्ट, 49 IAS और 14 IPS अफसरों का कर दिया प्रमोशन

बीजेपी सरकार ने 49 IAS और 14 IPS अफसरों का प्रमोशन कर दिया है। 49 IAS अधिकारियों में कुछ को एपेक्स स्केल, कुछ को हायर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड प्रमोशन मिला है। IPS अधिकारियों में (DGP), अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP), पुलिस महानिरीक्षक (IGP) शामिल हैं जिनका प्रमोशन किया गया है।

Thu, 1 Jan 2026 04:53 PMUtkarsh Gaharwar लाइव हिन्दुस्तान, अहमदाबाद
share
नए साल पर गुजरात सरकार का गिफ्ट, 49 IAS और 14 IPS अफसरों का कर दिया प्रमोशन

साल 2026 के पहले दिन गुजरात की भूपेंद्र सरकार ने प्रदेश के प्रशासनिक अधिकारियों को बड़ा तोहफा दिया है। बीजेपी सरकार ने 49 IAS और 14 IPS अफसरों का प्रमोशन कर दिया है। 49 IAS अधिकारियों में कुछ को एपेक्स स्केल, कुछ को हायर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड प्रमोशन मिला है। IPS अधिकारियों में (DGP), अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP), पुलिस महानिरीक्षक (IGP) शामिल हैं जिनका प्रमोशन किया गया है।

नए साल की शुरुआत के साथ ही गुजरात सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों के लिए पदोन्नति (प्रमोशन) की घोषणा की है। सरकार ने पांच IAS अधिकारियों को एपेक्स स्केल (Apex Scale), दो अधिकारियों को हायर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड (HAG) और सात अधिकारियों को सुपर टाइम स्केल में प्रमोट किया है। इसके अलावा, 13 IAS अधिकारियों को सिलेक्शन ग्रेड, 12 को जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड और 10 अधिकारियों को सीनियर टाइम स्केल में पदोन्नति दी गई है।

गुजरात सरकार ने इसके अलावा भारतीय पुलिस सेवा (IPS) कैडर में एक बड़ा फेरबदल करते हुए विभिन्न रैंकों के 14 अधिकारियों की पदोन्नति (प्रमोशन) की घोषणा की है। ये प्रमोशन तुरंत प्रभाव से लागू होंगे। पदोन्नति पाने वालों में पुलिस महानिदेशक (DGP), अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP), पुलिस महानिरीक्षक (IGP) और पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रैंक के अधिकारी शामिल हैं। इसके अलावा, जो अधिकारी वर्तमान में केंद्र सरकार या अन्य राज्यों में डेपुटेशन (प्रतिनियुक्ति) पर तैनात हैं, उन्हें भी नियमों के अनुसार 'प्रोफार्मा प्रमोशन' (सांकेतिक पदोन्नति) दी गई है।

यह प्रमाणित किया गया है कि केंद्र या अन्य राज्यों में प्रतिनियुक्ति (Deputation) पर तैनात अधिकारियों के मामले में, 'प्रोफार्मा प्रमोशन' (सांकेतिक पदोन्नति) देने के लिए IPS (Pay) नियम, 2016 की सभी जरूरी शर्तों को पूरा किया गया है। इसके अलावा, सरकार ने 1 जनवरी 2026 से प्रभावी रूप से निम्नलिखित पदोन्नतियां भी दी हैं। 28 IPS अधिकारियों को जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड (पे-मैट्रिक्स लेवल-12: 78,800 से 2,09,200) दिया गया है। 7 IPS अधिकारियों को सिलेक्शन ग्रेड (पे-मैट्रिक्स लेवल-13: 1,23,100 से 2,15,900) दिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।