doctor told what is the condition of the medical college campus where Air India plane crashed जिस मेडिकल कॉलेज परिसर पर गिरा एयर इंडिया का विमान, वहां के क्या हैं हाल एक डॉक्टर ने बताया, Gujarat Hindi News - Hindustan
More

जिस मेडिकल कॉलेज परिसर पर गिरा एयर इंडिया का विमान, वहां के क्या हैं हाल एक डॉक्टर ने बताया

कृष्णन ने कहा हमारे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी उसी कॉलेज में कार्यरत हैं, उन्होंने हमें बताया है कि 50 मेडिकल स्टूडेंट्स मेडिकल कॉलेज में एडमिट हैं और 5 के बारे में कुछ जानकारी नहीं मिली हैं। फिलहाल वहां घायलों के लिए खून की जरूरत है।

Thu, 12 June 2025 07:51 PMSourabh Jain एएनआई
share
जिस मेडिकल कॉलेज परिसर पर गिरा एयर इंडिया का विमान, वहां के क्या हैं हाल एक डॉक्टर ने बताया

अहमदाबाद विमान दुर्घटना में घायल हुए एमबीबीएस छात्रों के बारे में FAIMA डॉक्टर्स एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक डॉ. रोहन कृष्णन ने कहा, 'हमें जानकारी मिली है कि विमान बीजे मेडिकल कॉलेज के परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। एमबीबीएस छात्रों के छात्रावास और सुपर स्पेशियलिटी डॉक्टरों के आवासीय ब्लॉक को नुकसान पहुंचा है। हमें 50 लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। पांच लोगों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। वहां घायलों के लिए खून की जरूरत है।'

इस बारे में एएनआई से बात करते हुए कृष्णन ने कहा, ‘विमान जब क्रैश हुआ तो उसके कई हिस्से अहमदाबाद के बीजे मेडिकल कॉलेज पर गिर गए। इस दौरान मेडिकल कॉलेज में MBBS स्टूडेंट्स का जो होस्टल है उसे काफी नुकसान पहुंचा है, और जो सुपरस्पेशलिस्ट डॉक्टर्स रहते हैं, वहां पर नुकसान पहुंचा है।’

उन्होंने बताया कि 'करीब 50 लोगों के घायल होने की खबर हमारे पास आई है और करीब 5 लोगों की पहचान अबतक नहीं हो पाई है, जिसके बारे में हमें चिंता हो रही है।' उन्होंने कहा जो सुपरस्पेशलिटी ब्लॉक था, उसमें रेसिडेंट डॉक्टर्स के परिवार रहते हैं, उन लोगों को नुकसान पहुंचने की खबर आई है। मृतकों के बारे में कहना अभी बेहद मुश्किल है, क्योंकि जो बर्न विक्टिम होते हैं, तो उनकी पहचान करना बेहद मुश्किल हो जाता है। हालांकि प्रशासन बेहद तेजी से काम कर रहा है।'

कृष्णन ने कहा हमारे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी उसी कॉलेज में कार्यरत हैं, उन्होंने हमें बताया है कि 50 मेडिकल स्टूडेंट्स मेडिकल कॉलेज में एडमिट हैं और 5 के बारे में कुछ जानकारी नहीं मिली हैं। फिलहाल वहां घायलों के लिए खून की जरूरत है।

बता दें कि गुरुवार को अहमदाबाद से लंदन के गैटविक जा रहा एअर इंडिया का विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद ही तेजी से नीचे आने लगा और हवाई अड्डे के नजदीक ही मेघाणी नगर स्थित बीजे मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स के आवासीय परिसर पर गिर गया, जिससे परिसर को भारी नुकसान पहुंचा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LIVE: अहमदाबाद में अमित शाह,विमान हादसे वाली जगह पहुंचे गृह मंत्री

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि ‘वहां कई पांच मंजिला इमारतें हैं, जिनका इस्तेमाल चिकित्सकों के आवास के तौर पर होता है। वहां रहने वाले कई लोग घायल हो गए हैं क्योंकि हादसे के तुरंत बाद इमारतों में भी आग लग गई।’ एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि परिसर में खड़ी कई कार और वाहन भी आग की चपेट में आ गए।

लंदन के गैटविक जा रही एअर इंडिया की उड़ान (एआई171) अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दोपहर करीब 1:40 बजे उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद हादसे का शिकार हो गई। विमान में चालक दल के सदस्यों सहित 242 लोग सवार थे और इनमें से किसी के भी बचने की उम्मीद नहीं है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।