arvind kejriwal in gujarat for 3 days revealed his plan हमारी तो फक्कड़ पार्टी.. गुजरात में 3 दिन रहेंगे अरविंद केजरीवाल, बताया क्या है प्लान?, Gujarat Hindi News - Hindustan
More

हमारी तो फक्कड़ पार्टी.. गुजरात में 3 दिन रहेंगे अरविंद केजरीवाल, बताया क्या है प्लान?

अरविंद केजरीवाल शनिवार को गुजरात के तीन दिवसीय दौरे पर अहमदाबाद पहुंचे। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के पास पैसा नहीं है, फिर भी लोग अपने खर्च पर रैलियों में आ रहे हैं। उन्होंने अपने तीन दिवसीय दौरे का प्लान भी बताया।

Sun, 18 Jan 2026 01:02 AMKrishna Bihari Singh एएनआई, अहमदाबाद
share
हमारी तो फक्कड़ पार्टी.. गुजरात में 3 दिन रहेंगे अरविंद केजरीवाल, बताया क्या है प्लान?

आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल शनिवार को गुजरात के तीन दिवसीय दौरे पर अहमदाबाद पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने पिछले 30 वर्षों के अपने शासन के दौरान गुजरात की स्थिति खराब कर दी है। गुजरात में हर तरफ डर और भ्रष्टाचार का माहौल है। यही कारण है कि लोग बदलाव के लिए आम आदमी पार्टी की ओर उम्मीद से देख रहे हैं। AAP के पास पैसा नहीं है, लोग अपने खर्च पर रैलियों में आ रहे हैं।

भाजपा पर जोरदार हमला

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले 30 वर्षों से गुजरात में BJP का राज है। इन 30 वर्षों के दौरान भाजपा ने गुजरात को गड्ढे में धकेल दिया है। भाजपा ने गुजरात की जनता का बहुत बुरा हाल कर दिया है। गुजरात में हर तरफ डर और भ्रष्टाचार है। गुजरात में जो लोग अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते हैं, उन्हें डराते-धमकाते हैं; उन्हें जेल में डाल देते हैं। वे खुलेआम भ्रष्टाचार करते हैं। कोई भी उनके भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज नहीं उठा सकता है।

कांग्रेस से कोई नहीं उम्मीद

केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी पिछले 6 से 7 महीनों में पूरे गुजरात राज्य में रैलियां कर रही है। इन रैलियों में लोग बड़ी संख्या में आ रहे हैं। हमारे पास पैसे भी नहीं हैं। हमारी तो फक्कड़ पार्टी है। लेकिन लोग अपने खर्च पर आप की रैलियों में आ रहे हैं। लोगों को कांग्रेस से कोई उम्मीद नहीं थी। लोगों का सवाल था कि भाजपा नहीं तो कौन? अब लोग आम आदमी पार्टी की ओर उम्मीद से देख रहे हैं।

तीन दिन क्या करेंगे? बताया प्लान

केजरीवाल ने संवाददाताओं को बताया कि वह गुजरात में तीन दिन रहेंगे। उन्होंने कहा- मैं गुजरात के 3 दिन के दौरे पर आया हूं। इस दौरान मैं आम आदमी पार्टी के वॉलंटियर्स से बात करूंगा। मैं उनके साथ बैठक कर के रणनीति बनाऊंगा। बड़े पैमाने पर नए वॉलंटियर्स ने आम आदमी पार्टी को बूथ लेवल से लेकर तालुका लेवल पर ज्वाइन किया है। इन तीन दिनों के दौरान नए वॉलंटियर्स को शपथ दिलाई जाएगी। अन्य कार्यक्रमों की जानकारी हम देते रहेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:CBI जांच का देंगे आदेश; आतिशी के VIDEO पर दिल्ली एसेंबली स्पीकर का ऐलान
ये भी पढ़ें:एमपी में स्कूल की दीवार फांद डीएम से शिकायत करने पैदल निकले 300 बच्चे; क्या हुआ?
ये भी पढ़ें:मनीष सिसोदिया को हाईकोर्ट से गुड न्यूज, निर्वाचन को चुनौती वाली याचिका खारिज

पंजाब-दिल्ली में गर्म सियासी माहौल के बीच गुजरात कूच

ऐसे में जब पंजाब में विपक्ष आक्रामक है। भाजपा पंजाब सरकार और अरविंद केजरीवाल पर मीडिया और लोकतंत्र का गला घोटने का आरोप लगा रही है। साथ ही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आतिशी की बयानबाजी का मुद्दा भी गरम है। अरविंद केजरीवाल गुजरात के दौरे पर पहुंचे हैं। केजरीवाल ने आगे यह भी कहा कि BMC चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन दिखाता है कि जनता उनके खिलाफ है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।