11 infiltrators arrested while returning to Bangladesh अहमदाबाद में दो साल से रह रहे 11 घुसपैठिए बांग्लादेश वापस लौटते समय गिरफ्तार, Gujarat Hindi News - Hindustan
More

अहमदाबाद में दो साल से रह रहे 11 घुसपैठिए बांग्लादेश वापस लौटते समय गिरफ्तार

ये सभी बांग्लादेश के खुलना जिले के बटियाघाटा थाना क्षेत्र के बलियाडांगा गाँव के रहने वाले हैं। एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें मंगलवार को जिले के धनतला थाना क्षेत्र के बरनबेरिया निरालापारा से गिरफ्तार किया गया है।

Wed, 30 July 2025 12:39 PMRatan Gupta पीटीआई, अहमदाबाद
share
अहमदाबाद में दो साल से रह रहे 11 घुसपैठिए बांग्लादेश वापस लौटते समय गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में पुलिस ने बुधवार को बताया कि सात बांग्लादेशी नागरिकों को चार बच्चों के साथ गिरफ्तार किया गया। ये सभी बांग्लादेश के खुलना जिले के बटियाघाटा थाना क्षेत्र के बलियाडांगा गाँव के रहने वाले हैं। एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें मंगलवार को जिले के धनतला थाना क्षेत्र के बरनबेरिया निरालापारा से गिरफ्तार किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि ये सभी लोग दो साल पहले भारत में आए थे और अहमदाबाद में रह रहे थे। अधिकारी ने बताया कि जब वे नादिया में बॉर्डर पार करके बांग्लादेश लौटने की कोशिश कर रहे थे, तभी उन्हें पकड़ा गया है। धनतला पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनके अन्य साथियों की तलाश में छापेमारी जारी है।

इसके अलावा महाराष्ट्र के पालघर में भी तीन बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। पालघर जिले में एक घर में संचालित देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ कर पुलिस ने बांग्लादेश के तीन नागरिकों को गिरफ्तार किया तथा वहां से एक नाबालिग लड़की व एक युवती को बचाया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मानव तस्करी रोधी प्रकोष्ठ के कर्मियों ने एक गुप्त सूचना के आधार पर वसई क्षेत्र के नायगांव स्थित एक फ्लैट में 26 जुलाई को छापेमारी की। मीरा भायंदर-वसई विरार के सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध) मदन बल्लाल ने बताया कि छापेमारी के दौरान पुलिस ने फ्लैट में तीन कथित एजेंट को पकड़ा और एक नाबालिग लड़की को बचाया। लड़की को देह व्यापार के लिए मजबूर किया जा रहा था।

उन्होंने बताया कि वहां से 21 वर्षीय लड़की को भी बचाया गया है। अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों व्यक्तियों की पहचान मोहम्मद खालिद बापारी, जुबेर हारुन शेख और शमीन गफ्फार सरदार के रूप में हुई है और ये सभी बांग्लादेश के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि बचाई गई लड़की और युवती भी बांग्लादेश की रहने वाली हैं और कथित तौर पर उन्हें भारत में तस्करी करके देह व्यापार के लिए मजबूर किया गया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।