आखिरी मौका! 200MP कैमरा वाला Xiaomi फोन केवल ₹19,999 रुपये में; लिमिटेड है स्टॉक Xiaomi 200MP camera phone under 20000 rupees in big billion days sale check note 13 pro 5g flipkart deal, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

आखिरी मौका! 200MP कैमरा वाला Xiaomi फोन केवल ₹19,999 रुपये में; लिमिटेड है स्टॉक

ग्राहकों को Flipkart पर Redmi Note 13 Pro स्मार्टफोन 20 हजार रुपये से भी कम में खरीदने का मौका मिल रहा है। इस डिवाइस में 200MP कैमरा सेटअप और प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। 

Wed, 1 Oct 2025 05:22 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
आखिरी मौका! 200MP कैमरा वाला Xiaomi फोन केवल ₹19,999 रुपये में; लिमिटेड है स्टॉक

ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart पर शुरू हुई Big Billion Days Sale खत्म होने को आ गई है और आपने अब तक नया फोन ऑर्डर नहीं किया तो मौका हाथ से निकल सकता है। दमदार कैमरा वाले Redmi Note 13 Pro 5G को अब तक की सबसे कम कीमत पर ऑर्डर करने का मौका सेल के दौरान मिल रहा है। हालांकि, इसका स्टॉक लिमिटेड है और सेल खत्म होने तक ही यह छूट भी मिल रही है।

Redmi Note 13 Pro 5G की खासियत यह है कि इसमें 200MP क्षमता वाला कैमरा सेटअप दिया गया है और यह डिवाइस प्रीमियम प्रो-ग्रेड डिजाइन के साथ आता है। इसमें इन-सेंसर 4x जूम EIS और OIS के साथ मिल रहा है। इसके डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस की सुरक्षा दी गई है और यह सब कुछ BBD सेल के चलते 20 हजार रुपये से भी कम कीमत पर ऑफर किया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कल खत्म हो रही है सेल! ₹10 हजार से कम में बेस्ट Smart TV डील्स, मत चूको मौका

सबसे सस्ते में खरीदें Note 13 Pro 5G

नोट सीरीज के डिवाइस को फ्लिपकार्ट पर 19,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लिस्ट किया गया है। सेल के दौरान चुनिंदा बैंक ऑफर्स अलग से मिल रहे हैं और इसकी कीमत और भी कम हो सकती है। यह फोन Croma पर भी 19,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लिस्टेड है। साथ ही एक्सचेंज डिस्काउंट का फायदा पुराने फोन के बदले लिया जा सकता है। 20 हजार रुपये से कम में यह फोन बेहतरीन वैल्यू ऑफर कर रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अपने आप बदल पाएंगे इस फोन का कैमरा, अनोखा होगा Realme GT 8 Pro का डिजाइन

ऐसे हैं Redmi Note 13 Pro 5G के स्पेसिफिकेशंस

शाओमी के इस डिवाइस में 6.67 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले 1800nits तक की पीक ब्राइटनेस के साथ दिया गया है। इसके बैक पैनल पर OIS वाला 200MP मेन कैमरा, 8MP सेकेंडरी और 2MP के तीसरे सेंसर के साथ मिल रहा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5100mAh बैटरी के अलावा Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 5G प्रोसेसर के साथ बढ़िया परफॉर्मेंस मिलती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।