WhatsApp में स्टेटस लगाने की मजेदार ट्रिक, ऐड कर सकते हैं अपना फेवरेट म्यूजिक WhatsApp Status Trick Here is how to add music in your whatsapp status, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

WhatsApp में स्टेटस लगाने की मजेदार ट्रिक, ऐड कर सकते हैं अपना फेवरेट म्यूजिक

वॉट्सऐप की ओर से यूजर्स को स्टेटस अपडेट्स में म्यूजिक लगाने का नया विकल्प दिया गया है। आइए आपको बताएं कि कैसे आपको यह करने का ऑप्शन मिलेगा और इसका तरीका क्या है।

Thu, 8 May 2025 06:13 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
WhatsApp में स्टेटस लगाने की मजेदार ट्रिक, ऐड कर सकते हैं अपना फेवरेट म्यूजिक

लोकप्रिय मेसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp पर यूजर्स को चैटिंग के अलावा भी ढेरों फीचर्स मिलते हैं और वे इंस्टाग्राम स्टोरीज की तरह ही स्टेटस अपडेट्स भी शेयर कर सकते हैं। ये अपडेट्स ऐप में केवल 24 घंटे तक दिखते हैं। यूजर्स टेक्स्ट के अलावा फोटो और वीडियोज सब स्टेटस में शेयर कर सकते हैं। यूजर्स को अब स्टेटस अपडेट्स से जुड़ा एक और फीचर मिलने लगा है और वे अपना फेवरेट म्यूजिक स्टेटस में लगा सकते हैं।

आइए आपको बताएं कि स्टेटस में म्यूजिक लगाने का तरीका क्या है और एंड्रॉयड फोन या iOS में आपको कौन से स्टेप्स फॉलो करने होंगे। नए फीचर का फायदा वॉट्सऐप के लेटेस्ट वर्जन में मोबाइल ऐप में दिया जा रहा है। 

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्रिक: WhatsApp पर आया किसका मेसेज या कॉल? बिना फोन देखे पता चल जाएगा

आपको फॉलो करने होंगे ये आसान स्टेप्स

- सबसे पहले वॉट्सऐप को लेटेस्ट वर्जन पर अपडेट करें और ओपेन करें।

- इसके बाद आपको स्टेटस अपडेट्स सेक्शन में जाना होगा और कैमरा आइकन पर टैप करना होगा।

- अब वह फोटो या वीडियो चुनें जिसे स्टेटस में शेयर करना है।

- आपको म्यूजिक आइकन दिखाई देगा, जिसपर टैप करते ही म्यूजिक ब्राउजर दिखने लगेगा।

- आप अपना पसंदीदा म्यूजिक चुन सकते हैं या सर्च कर सकते हैं।

- स्क्रीन पर दिख रहे निर्देशों का पालन करते हुए आप स्टेटस में म्यूजिक लगा पाएंगे।

- आखिर में Done पर टैप करना होगा और ऐरो आइकन पर टैप करते हुए स्टेटस शेयर किया जा सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:WhatsApp पर आपको किसने किया है ब्लॉक? ये है पता लगाने की ट्रिक

दूसरा तरीका स्टिकर आइकन पर टैप करते हुए म्यूजिक का चुनाव करने का है। इसके बाद म्यूजिक ब्राउजर ओपेन हो जाएगा और आप फेवरेट म्यूजिक स्टेटस में लगा पाएंगे। ध्यान रहे, नए फीचर का फायदा अभी सभी वॉट्सऐप यूजर्स को नहीं मिला है और इसे कई फेज में रोलआउट किया जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।