WhatsApp में आया गजब का नया फीचर, ग्रुप जॉइन करते ही दिखाया जाएगा ये कार्ड WhatsApp rolls out new Context Card for New Group Members feature and here is how it works, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

WhatsApp में आया गजब का नया फीचर, ग्रुप जॉइन करते ही दिखाया जाएगा ये कार्ड

इंस्टेंट मेसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp में एक नया फीचर Context Card के नाम से शामिल किया गया है और इसका फायदा नए ग्रुप मेंबर्स को मिलेगा। यह किसी भी नए मेंबर को ग्रुप का हिस्सा बनते ही उसकी जानकारी देगा।

Tue, 9 July 2024 10:18 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्‍दुस्‍तान 
share
WhatsApp में आया गजब का नया फीचर, ग्रुप जॉइन करते ही दिखाया जाएगा ये कार्ड

लोकप्रिय इंस्टेंट मेसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp में एक नया फीचर शामिल किया गया है, जो ग्रुप का हिस्सा बनने वाले यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव लेकर आएगा। इस फीचर को Context Card नाम दिया गया है और यह हर नए ग्रुप मेंबर को एक कार्ड दिखाएगा, जिसपर ग्रुप से जुड़ी जानकारी दिखाई जाएगी। इस तरह मेंबर का ग्रुप से आसानी से परिचय हो जाएगा और चैटिंग बेहतर ढंग से की जा सकेगी।

सामने आया है कि कॉन्टेक्ट कार्ड में ग्रुप इन्फो से लेकर ग्रुप रूल्स और जरूरी लिंक्स से लेकर पिछले मेसेजेस की समरी शामिल है। इस फीचर को एंड्रॉयड और iOS दोनों प्लेटफॉर्म्स पर रोलआउट किया गया है और नए मेंबर्स को ग्रुप का हिस्सा बनते ही अपने आप यह कार्ड दिखाया जाएगा। इस कार्ड पर दिख रहे लिंक पर टैप करने के बाद उनको ग्रुप के बारे में ज्यादा जानकारी दी जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:WhatsApp खुद एडिट कर देगा आपकी फोटो, कमाल करने जा रहा है Meta AI फीचर

नए मेंबर्स की मदद करेगा फीचर

ऐसा कई यूजर्स के साथ होता है कि उन्हें किसी ग्रुप में ऐड करने के बाद उस ग्रुप के बारे में कुछ नहीं पता होता और ग्रुप का मकसद नहीं समझ आता। ऐसे मेंबर्स को किसी और से ग्रुप के बारे में पूछना पड़ता है। अब हर बार किसी मेंबर को जॉइन करने के बाद ग्रुप की जानकारी देने और इसके बारे में बताने का झंझट खत्म हो रहा है। मेंबर को ग्रुप जॉइन करते ही जानकारी मिल जाएगी।

WhatsApp

अच्छी बात यह है कि कॉन्टेक्ट्स कार्ड फीचर यूजर्स को पिछले मेसेजेस की समरी दिखाता है। इस तरह वे आसानी से समझ सकते हैं कि ग्रुप में किस बारे में बात हो रही थी और कन्वर्सेशन का हिस्सा बन सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:WhatsApp खुद एडिट कर देगा आपकी फोटो, कमाल करने जा रहा है Meta AI फीचर

ऐप में मिलने लगा Meta AI फीचर

वॉट्सऐप यूजर्स को भारत में भी अब Meta AI का ऐक्सेस दिया गया है और इसे चैटबॉट की तरह ऐक्सेस किया जा सकता है। यह जेनरेटिव AI टूल्स यूजर्स के लिए आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस की मदद से ढेरों काम कर सकता है। अगले कुछ अपग्रेड्स के बाद यह AI फीचर मेसेजेस के रिप्लाई देने से लेकर फोटोज एडिट करने जैसे काम भी कर पाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।