बड़े काम का है WhatsApp का यह नया फीचर, अब आएगा फोटो और वीडियो सेंड करने का असली मजा WhatsApp is rolling out a feature that allows users to save photo and video drafts know details, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

बड़े काम का है WhatsApp का यह नया फीचर, अब आएगा फोटो और वीडियो सेंड करने का असली मजा

नया फीचर फोटो और वीडियो को ड्राफ्ट में फटाफट सेव करने की सुविधा देता है। यह फीचर iOS के लिए आया है। चैट्स और ग्रुप्स के लिए आए इस फीचर को WABetaInfo ने वॉट्सऐप बीटा फॉर iOS 26.5.10.73 में देखा है। आइए जानते हैं डीटेल।

Sat, 7 Feb 2026 10:42 AMKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
बड़े काम का है WhatsApp का यह नया फीचर, अब आएगा फोटो और वीडियो सेंड करने का असली मजा

वॉट्सऐप अपने यूजर्स के लिए एक के बाद एक नए-नए फीचर रोलआउट कर रहा है। अब कंपनी एक और नया फीचर लेकर हाजिर है। यह फीचर फोटो और वीडियो के लिए है। नया फीचर यूजर्स को फोटो और वीडियो को ड्राफ्ट में फटाफट सेव करने की सुविधा देता है। WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार यह फीचर iOS के लिए आया है। चैट्स और ग्रुप्स के लिए आए इस फीचर को WABetaInfo ने वॉट्सऐप बीटा फॉर iOS 26.5.10.73 में देखा है, जो टेस्टफ्लाइट ऐप पर मौजूद है।

WABetaInfo ने शेयर किया स्क्रीनशॉट

WABetaInfo ने इस फीचर का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। इसमें बीटा यूजर्स के लिए आए फोटो और वीडियो को ड्राफ्ट के तौर पर सेव करने वाले फीचर को देखा जा सकता है। फोटो और वीडियो को सेव करने वाला ऑप्शन अभी स्क्रीन में ऊपर की तरह ड्रॉइंग एडिटर में दिख रहा है। यह ऑप्शन उस बटन के बगल में मौजूद है, जिससे यूजर यह सेलेक्ट करते हैं कि उन्हें मीडिया को हाई क्वॉलिटी में सेंड करना है या नहीं।

इस नए बटन को टैप करने पर यूजर्स के फोन की स्क्रीन के सेंटर में एक मेसेज दिखेगा, जो यह बताएगा कि फोटो या वीडियो सेव हो गया है। सेव हुआ यह फोटो या वीडियो यूजर्स फोन के फोटोज ऐप के रीसेंट आइटम में दिखेगा। यह फीचर उस वक्त बहुत काम आएगा, जब यूजर किसी फोटो या वीडियो को एडिट करके बाद में सेंड करना चाहते हैं। रिपोर्ट के अनुसार इन मीडिया पर यूजर ड्रॉइंग्स या स्टिकर भी ऐड कर सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोटोरोला के दो गजब फोन, ₹7899 में 12GB तक की रैम, ₹7999 में 7000mAh बैटरी

इस फीचर के आने से पहले यूजर्स को फाइल को सेंड करना पड़ता था या उन्हें एडिट्स को खोना पड़ता था। इससे पहले यूजर्स को फोटो और वीडियो के ऊपर ड्रॉइंग, स्टिकर या फिल्टर ऐड करने के लिए फिर से मीडिया को सेलेक्ट करना पड़ता था। वॉट्सऐप इस फीचर को अभी बीटा टेस्टर्स को ऑफर कर रहा है। बीटा टेस्टिंग पूरी होने के बाद इसके स्टेबल वर्जन को ग्लोबल यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जियो और Vi यूजर्स के लिए दो सबसे धांसू प्लान, 30GB तक एक्सट्रा डेटा फ्री

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।