WhatsApp में सेफ नहीं है आपको पर्सनल फोटो, फौरन डाउनलोड करें ये अपडेट WhatsApp had a critical privacy bug download the latest update to fix this on iPhones, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

WhatsApp में सेफ नहीं है आपको पर्सनल फोटो, फौरन डाउनलोड करें ये अपडेट

बीते दिनों WhatsApp में एक बड़ी खामी होने की बात सामने आई थी, जिससे पता चला था कि View Once फोटोज को दोबारा देखा जा सकता है। अब इस लूपहोल के लिए अपडेट रोलआउट किया गया है।

Thu, 30 Jan 2025 05:10 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
WhatsApp में सेफ नहीं है आपको पर्सनल फोटो, फौरन डाउनलोड करें ये अपडेट

लोकप्रिय इंस्टेंट मेसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp पर आपकी प्राइवेसी से जुड़ा सवाल उठ रहा था क्योंकि View Once के जरिए भेजे गए फोटो और वीडियो कई बार देखे जा सकते थे। यानी आप समझ रहे थे कि फोटो केवल एक बार देखा गया लेकिन उसे कई बार ओपेन किया जा सकता था। अब ऐप ने iOS यूजर्स के लिए एक नया अपडेट रिलीज किया है। यह अपडेट iPhone में मौजूद एक बड़ी खामी को ठीक करता है, जिससे यूजर्स की प्राइवेसी खतरे में थी।

ऐप में मौजूग बग View Once फीचर से जुड़ा था। इस फीचर की मदद से भेजे गए फोटो और वीडियो यूजर्स के डिवाइस में केवल एक बार ही देखे जा सकते हैं। हालांकि इस बग के चलते, कुछ मामलों में यूजर्स इन फोटो और वीडियोज को बार-बार देख पा रहे थे, जिससे View Once फीचर यूजर्स की प्राइवेसी से साथ समझौता कर रहा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:किसी खास को डेडिकेट करें अपना WhatsApp स्टेटस, यह है मेंशन करने का तरीका

प्लेटफॉर्म ने जारी किया नया अपडेट

WhatsApp ने अब इस बग को फिक्स कर दिया है। iOS यूजर्स के लिए रोलआउट किए गए नए अपडेट में इस खामी को दूर कर दिया गया है। सभी आईफोन यूजर्स को सलाह दी गई है कि वे जल्द से जल्द अपने वॉट्सऐप को अपडेट कर लें, ताकि उनकी गोपनीयता सुरक्षित रहे।

ऐसे अपडेट कर पाएंगे WhatsApp

मेटा की ओनरशिप वाले ऐप का नया अपडेट ऐप स्टोर पर उपलब्ध है। यूजर्स अपने फोन में वॉट्सऐप को अपडेट करने के लिए ऐप स्टोर में जाकर WhatsApp सर्च करना होगा और अपडेट बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद लेटेस्ट वर्जन इंस्टॉल हो जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिना परमिशन WhatsApp ग्रुप्स में ऐड किए जाने से परेशान? काम आएंगी ये सेटिंग्स

प्लेटफॉर्म का कहना है कि वह अपने यूजर्स की प्राइवेसी को लेकर हमेशा अलर्ट रहता है। कंपनी लगातार अपने प्लेटफॉर्म को सुरक्षित बनाने के लिए काम कर रही है। इस अपडेट के जरिए वॉट्सऐप ने एक बार फिर यह साबित करने की कोशिश की है कि वह अपने यूजर्स की प्राइवेसी और डाटा सुरक्षा को लेकर कितना गंभीर है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।