एकदम FREE में देखें Amazon Prime के शो और वेब सीरीज, Airtel यूजर्स के मजे Watch Amazon Prime Shows and Web Series for free with these airtel recharge plans, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

एकदम FREE में देखें Amazon Prime के शो और वेब सीरीज, Airtel यूजर्स के मजे

एयरटेल सब्सक्राइबर्स को चुनिंदा प्लान्स से रीचार्ज करने की स्थिति में Amazon Prime का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। इन प्लान्स में डेली डाटा और अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग का फायदा भी मिलता है।

Tue, 18 March 2025 06:39 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
एकदम FREE में देखें Amazon Prime के शो और वेब सीरीज, Airtel यूजर्स के मजे

टेलिकॉम ऑपरेटर भारती एयरटेल के पास बड़ा यूजरबेस है और कंपनी के चुनिंदा प्रीपेड प्लान्स फ्री में OTT सेवाओं का सब्सक्रिप्शन ऑफर करते हैं। हम आपको ऐसे रीचार्ज प्लान्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे रीचार्ज करने की स्थिति में Amazon Prime का फ्री सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। ये प्लान डेली डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग का मजा भी देते हैं।

एयरटेल के फ्री Amazon Prime सब्सक्रिप्शन वाले प्रीपेड प्लान्स से रीचार्ज करने पर एलिजिबल सब्सक्राइबर्स को अनलिमिटेड 5G डाटा का फायदा दिया जा रहा है। इसके लिए यूजर्स के पास 5G फोन होना चाहिए और उनके क्षेत्र में कंपनी की 5G सेवाएं उपलब्ध होनी चाहिए। फ्री में Amazon Prime सब्सक्रिप्शन चाहिए तो नीचे बताए गए प्लान्स का चुनाव करना होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Free मिल रहा है Netflix का सब्सक्रिप्शन; Jio, Airtel और Vi यूजर्स के पास मौका

1199 रुपये वाला Airtel प्लान

प्लान पूरे 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ 2.5GB डेली डाटा का फायदा देता है और यूजर्स अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग भी सभी नेटवर्क्स पर कर सकते हैं। साथ ही रोज 100 SMS भेजने का ऑप्शन दिया जा रहा है। पूरे 84 दिनों के लिए Amazon Prime सब्सक्रिप्शन के अलावा Airtel Xstream Play Premium ऐक्सेस मिल रहा है, जो 22 से ज्यादा OTT सेवाओं का कंटेंट देखने का विकल्प देता है।

838 रुपये वाला Airtel प्लान

कम कीमत में ज्यादा डाटा चाहिए तो इस प्लान में 3GB डेली डाटा का फायदा पूरे 56 दिनों के लिए दिया जा रहा है। इस दौरान सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS भेजने का विकल्प भी मिल रहा है। यूजर्स को इससे रीचार्ज करने पर 56 दिनों के लिए ही Amazon Prime मेंबरशिप ऑफर की जा रही है। साथ ही Airtel Xstream Play Premium ऐक्सेस मिल रहा है, जिसके साथ 22 से ज्यादा OTT सेवाओं का कंटेंट देखा जा सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Jio ने 90 दिनों के लिए FREE कर दी ये OTT सेवा, Airtel और Vi यूजर्स के पास मौका

बता दें, दोनों ही प्लान्स के साथ Airtel Thanks बेनिफिट्स मिल रहे हैं और फ्री हेलोट्यून्स से लेकर Apollo 24/7 Circle और RewardsMini सब्सक्रिप्शन जैसे फायदे इसका हिस्सा हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।