200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला धांसू फोन लाया वीवो, पानी के अंदर भी करेगा फोटोग्राफी; इतनी है कीमत vivo v70 fe launched in india with 200mp camera and 7000mah battery, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला धांसू फोन लाया वीवो, पानी के अंदर भी करेगा फोटोग्राफी; इतनी है कीमत

Vivo V70 FE Launched in India: वीवो ने भारत में अपने नए स्मार्टफोन Vivo V70 FE को लॉन्च कर दिया है। इस फोन का कैमरा और बैटरी इसकी सबसे बड़ी खासियतों में से एक हैं। वीवो का यह नया फोन 200 मेगापिक्सेल मेन कैमरे के साथ आता है और इसमें 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।

Thu, 2 April 2026 01:02 PMArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share
200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला धांसू फोन लाया वीवो, पानी के अंदर भी करेगा फोटोग्राफी; इतनी है कीमत

Vivo V70 FE Launched in India: फोटोग्राफी के शौकीन हैं और DSLR जैसी तस्वीरें लेने के लिए दमदार कैमरे वाला फोन तलाश रहे हैं, तो वीवो का नया फोन आपको पसंद आ सकता है। वीवो ने भारत में अपने नए स्मार्टफोन Vivo V70 FE को लॉन्च कर दिया है। इस फोन का कैमरा और बैटरी इसकी सबसे बड़ी खासियतों में से एक हैं। वीवो का यह नया फोन 200 मेगापिक्सेल मेन कैमरे के साथ आता है और इसमें 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इस फोन में एक बड़ी OLED डिस्प्ले भी है। पावरफुल मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360-टर्बो प्रोसेसर इस फोन को पावर देता है। यह फोन छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स के लिए एलिजिबल है। यह देश में पहले से मौजूद Vivo V70 लाइनअप में शामिल हो गया है, जिसमें स्टैंडर्ड V70 और V70 Elite वेरिएंट शामिल हैं। कितनी है नए फोन की कीमत और इसमें क्या-क्या खास है, चलिए डिटेल में जानते हैं सबकुछ...

इतनी है Vivo V70 FE के अलग-अलग वेरिएंट की कीमत

भारत में Vivo V70 FE की कीमत 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए 37,999 रुपये है। इसके, 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 40,999 रुपये और 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 44,999 रुपये है। यह फोन मॉनसून ब्लू और नॉर्दर्न लाइट्स पर्पल फिनिश में उपलब्ध है। यह देश में Amazon और Vivo India की वेबसाइट के जरिए 9 अप्रैल से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Realme, Redmi और Motorola के फोन रातों-रात हुए महंगे, ₹3000 तक बढ़ी कीमत

चलिए अब नजर डालते हैं Vivo V70 FE की खासियत पर

Vivo V70 FE Launched in India

तगड़ा डिस्प्ले और पावरफुल प्रोसेसर

वीवो का नया Vivo V70 FE स्मार्टफोन 6.83-इंच का OLED डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 1900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। इसमें HDR10+ सर्टिफिकेशन भी है। इस फोन में 4nm ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 टर्बो चिपसेट लगा है, जिसके साथ 12GB तक की LPDDR5 रैम और 512GB तक की UFS 3.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज दी गई है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ओरिजनओएस 6 के साथ आता है, जिसमें फ्रंट कैमरे के चारों ओर Origin Island फीचर शामिल है। कंपनी का दावा है कि यह फोन छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट प्राप्त करने के लिए एलिजिबल है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Online पेमेंट करने वालों के लिए बड़ी खबर, अब केवल OTP से नहीं चलेगा काम, डिटेल

फोन में बेहतरीन कैमरा सेटअप

फोन में दमदार कैमरा सेटअप है। नए Vivo V70 FE में 200-मेगापिक्सेल का 1/1.56-इंच का मेन सेंसर दिया गया है, जिसका अपर्चर f/1.88 है और इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) का सपोर्ट भी है। इसके साथ ही, इसमें 8-मेगापिक्सेल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी है, जिसका अपर्चर f/2.2 है, 120-डिग्री का फील्ड ऑफ व्यू है और Aura Light का सपोर्ट भी मिलता है। सामने की तरफ, इसमें 50-मेगापिक्सेल का सेल्फी कैमरा है, जिसका अपर्चर f/2.2 है। इस फोन में AI मैजिक वेदर, AI मैजिक लैंडस्केप और AI फोर-सीजन पोर्ट्रेट जैसे फीचर्स दिए गए हैं, साथ ही इसमें AI-पावर्ड 30x सुपर जूम भी मिलता है।

Vivo V70 FE Launched in India

पानी के अंदर भी कर सकता है फोटोग्राफी

वीवो ने V70 FE मॉडल में गेमिंग हाइपरसेंसर ऑडियो के साथ सिमेट्रिकल डुअल स्पीकर्स दिए हैं। इसमें Darkness Glow Technology का भी इस्तेमाल किया गया है, जिससे बैक पैनल UV लाइट या सूरज की रोशनी के संपर्क में आने के बाद कम रोशनी में हल्की चमक देता है। धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है। कंपनी का कहना है कि यह फोन पानी के अंदर भी फोटोग्राफी कर सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोच-समझकर खरीदना ये MacBook और iPad; खराब हुए तो कंपनी नहीं करेगी रिपेयर

बड़ी बैटरीे और लंबी बैटरी लाइफ भी

Vivo V70 FE में 7,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और बाईपास चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह 60 मिनट में 1 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है। यह भी कहा जा रहा है कि 16 घंटे तक लगातार इस्तेमाल करने के बाद भी इसकी बैटरी 14 प्रतिशत तक बची रहती है। फोन में मिलने वाले कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में 5G, 4G LTE, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी, जीपीएस, बेईडू, ग्लोनैस, गैलीलियो, क्यूजेडएसएस और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए, इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। लगभग 200 ग्राम वजनी इस फोन का डाइमेंशन 163.7×76.2x7.59 एमएम है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।