कर्व्ड डिस्प्ले और 50MP कैमरा वाला Vivo T3 Pro 5G लॉन्च, कीमत खुश कर देगी Vivo T3 Pro 5G with curved display and 50MP camera launched here is the price, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

कर्व्ड डिस्प्ले और 50MP कैमरा वाला Vivo T3 Pro 5G लॉन्च, कीमत खुश कर देगी

टेक ब्रैंड वीवो की ओर से भारतीय मार्केट में नया कर्व्ड डिस्प्ले फोन Vivo T3 Pro 5G लॉन्च कर दिया गया है। इस डिवाइस को मिडरेंज सेगमेंट का हिस्सा बनाया गया है और यह Qualcomm प्रोसेसर के साथ आता है।

Tue, 27 Aug 2024 02:51 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
कर्व्ड डिस्प्ले और 50MP कैमरा वाला Vivo T3 Pro 5G लॉन्च, कीमत खुश कर देगी

चाइनीज टेक कंपनी Vivo की ओर से भारतीय मार्केट में इसका नया स्मार्टफोन Vivo T3 Pro 5G लॉन्च कर दिया गया है और यह दमदार परफॉर्मेंस के अलावा प्रीमियम फिनिश वाला डिजाइन और कर्व्ड डिस्प्ले ऑफर करता है। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर के साथ 8GB रैम दी गई है और इसके बैक पैनल पर OIS सपोर्ट वाला डुअल कैमरा सेटअप मिलता है।

नए स्मार्टफोन को Vivo T3 5G सीरीज का हिस्सा बनाया गया है, जिसके Vivo T3 5G, Vivo T3 Lite 5G और Vivo T3x 5G पहले ही मार्केट में शामिल हैं। इस डिवाइस में बड़ा 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ मिलता है। इसमें 4500mAh क्षमता वाली बैटरी फास्ट चार्जिंग के साथ दी गई है। आइए इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में बताते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:AI फीचर्स वाले स्मार्टफोन्स पर ₹25 हजार तक छूट, Amazon सेल की टॉप-8 डील्स

इतनी रखी गई है Vivo फोन की कीमत

Vivo T3 Pro 5G की भारतीय मार्केट में शुरुआती कीमत 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरियंट के लिए 24,999 रुपये रखी गई है। इसके अलावा दूसरे 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरियंट को 26,999 रुपये कीमत पर उतारा गया है। इस डिवाइस को भारतीय मार्केट में 3 सितंबर की दोपहर 12 बजे से खरीदा जा सकेगा और यह वीवो इंडिया वेबसाइट के अलावा Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स के साथ इस फोन की शुरुआती कीमत 21,999 रुपये रह जाएगी। इसे दो कलर ऑप्शंस- एमराल्ड ग्रीन और सैंडस्टोर ऑरेंज में उतारा गया है। इनमें से सैंडस्टोन ऑरेंज वेरियंट वीगन लेदर फिनिश के साथ आता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹11,999 में मिलिट्री ग्रेड मजबूती वाला 5G फोन, गिरने पर भी नहीं टूटेगी स्क्रीन

Vivo T3 Pro 5G के स्पेसिफिकेशंस

वीवो स्मार्टफोन में 6.77 इंच का फुल HD+ 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500nits की पीक ब्राइटनेस के साथ दिया गया है। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर मिलता है और 8GB LPDDR4X रैम दी गई है। इसके अलावा 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज मिलता है और Android 14 पर बेस्ड FuntouchOS 14 सॉफ्टवेयर स्किन दी गई है।

कैमरा की बात करें तो बैक पैनल पर 50MP Sony IMX882 प्राइमरी सेंसर ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) के साथ 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा लेंस मिलता है। 16MP सेल्फी कैमरा वाले इस डिवाइस में 5500mAh क्षमता वाली बड़ी बैटरी 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलती है। Vivo T3 Pro 5G में IP64 डस्ट और स्प्लैश रेसिस्टेंस मिलता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।