200MP कैमरा वाले Vivo फोन पर सीधे 7000 रुपये की छूट, फिर नहीं मिलेगा मौका Vivo Smartphone with 200MP camera on 7000 rupees discount on flipkart here is the Vivo X200 Pro 5G deal, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

200MP कैमरा वाले Vivo फोन पर सीधे 7000 रुपये की छूट, फिर नहीं मिलेगा मौका

वीवो का 200MP कैमरा वाला फोन ग्राहकों को 7000 रुपये के बंपर डिस्काउंट पर खरीदने का मौका मिल रहा है। इस डिवाइस में MediaTek का पावरफुल प्रोसेसर दिया गया है।

Mon, 10 March 2025 08:35 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
200MP कैमरा वाले Vivo फोन पर सीधे 7000 रुपये की छूट, फिर नहीं मिलेगा मौका

बेस्ट कैमरा स्मार्टफोन्स की बात हो तो चाइनीज टेक ब्रैंड Vivo का नाम जरूर आता है। कंपनी का सबसे एडवांस्ड कैमरा फोन Vivo X200 Pro 5G ग्राहकों को बंपर डिस्काउंट पर खरीदने का मौका दिया जा रहा है। ऑनलाइन शॉपिंग साइट Flipkart से इस डिवाइस को सीधे 7000 रुपये के डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है। आइए आपको इस फोन पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Vivo X200 Pro 5G सबसे पावरफुल वीवो कैमरा डिवाइस है और इसमें 200MP कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन के जरिए DSLR लेवल की फोटोग्राफी की जा सकती है। इस फोन में पावरफुल परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 9400 प्रोसेसर दिया गया है और फ्लैगशिप एक्सपीरियंस मिलता है। यह फोन प्रीमियम सेगमेंट का हिस्सा है और इसमें 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नए कलर में आया Oppo का कैमरा फोन, इतनी कीमत पर खरीदें वाटरप्रूफ मॉडल

इस ऑफर के साथ सस्ता खरीदें Vivo फोन

ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart पर Vivo X200 Pro 5G के 16GB रैम और 512GB स्टोरेज वाले वेरियंट को 94,999 रुपये कीमत पर लिस्ट किया गया है। अगर ग्राहक फोन खरीदने के लिए किसी भी बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो EMI लेनदेन की स्थिति में 7000 रुपये की सीधी छूट मिल रही है। ग्राहक अन्य बैंक ऑफर्स का फायदा भी ले सकते हैं।

पुराना फोन एक्सचेंज करने की स्थिति में 38,150 रुपये तक का अधिकतम एक्सचेंज डिस्काउंट मिल सकता है। इस डिस्काउंट की वैल्यू पुराने फोन के मॉडल और कंडीशन पर निर्भर करेगी। इसे दो कलर ऑप्शंस- कॉस्मोस ब्लैक और टाइटेनियम ग्रे में खरीदा जा सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Flipkart Sale में सस्ते हो गए iPhones, इन मॉडल्स में से अपने लिए चुनें बेस्ट

ऐसे हैं Vivo X200 Pro 5G के स्पेसिफिकेशंस

वीवो फोन में 6.78 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500nits की पीक ब्राइटनेस के साथ मिलता है। इस डिस्प्ले पर आर्मर ग्लास की सुरक्षा दी गई है, साथ ही Dolby Vision और HDR10+ का सपोर्ट दिया गया है। इसमें MediaTek Dimensity 9400 प्रोसेसर मिलता है और Android 15 पर बेस्ड FunTouchOS 15 दिया गया है।

बैक पैनल पर 50MP वाइड, 200MP पेरीस्कोप टेलीफोटो लेंस और 50MP अल्ट्रावाइड एंगल लेंस वाला ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP फ्रंट कैमरा इसका हिस्सा है। इस फोन की बड़ी बैटरी को 90W वायर्ड और 30W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।