यूजर्स की मौज, 90 दिन के लिए 50GB एक्सट्रा डेटा फ्री, अनलिमिटेड कॉलिंग और OTT भी vi offering 50gb extra data for 90 days in three annual plan, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

यूजर्स की मौज, 90 दिन के लिए 50GB एक्सट्रा डेटा फ्री, अनलिमिटेड कॉलिंग और OTT भी

Vi खास ऑफर में अपने तीन ऐनुअल प्लान के सब्सक्रिप्शन पर 90 दिन के लिए 50जीबी एक्सट्रा डेटा फ्री दे रहा है। इन प्लान में 2जीबी तक डेली डेटा भी मिलता है। इनमें से दो प्लान में आपको डिज्नी+ हॉटस्टार और अमेजन प्राइम का फ्री ऐक्सेस भी मिलेगा।

Sun, 15 Sep 2024 10:40 AMKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
यूजर्स की मौज, 90 दिन के लिए 50GB एक्सट्रा डेटा फ्री, अनलिमिटेड कॉलिंग और OTT भी

अगर आपको खूब सारा डेटा ऑफर करने वाले प्लान की तलाश है, तो वोडाफोन-आइडिया (Vi) का तगड़ा ऑफर आपके लिए ही है। कंपनी खास ऑफर में अपने तीन ऐनुअल प्लान के सब्सक्रिप्शन पर 90 दिन के लिए 50जीबी एक्सट्रा डेटा फ्री दे रही है। इन प्लान में 2जीबी तक डेली डेटा भी मिलता है। इनमें से दो प्लान में आपको डिज्नी+ हॉटस्टार और अमेजन प्राइम का फ्री ऐक्सेस भी मिलेगा। ये प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ आते हैं। इन सबके अलावा प्लान्स में आपको कई अडिशनल बेनिफिट भी मिलेंगे। आइए जानते हैं डीटेल।

वोडाफोन-आइडिया का 3799 रुपये वाला प्लान
365 दिन की वैलिडिटी वाले इस प्लान में आपको हर दिन 2जीबी डेटा मिलेगा। प्लान बिंज ऑल नाइट बेनिफिट के साथ आता है। इसमें आपको रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक बिना किसी एक्सट्रा चार्ज अनलिमिटेड डेटा मिलेगा। खास बात है कि ऑफर में इस प्लान के साथ 90 दिन के लिए 50जीबी ज्यादा डेटा फ्री दिया जा रहा है। प्लान हर दिन 100 फ्री एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग भी देता है। इसमें आपको 365 दिन के लिए अमेजन प्राइम का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। प्लान में कंपनी हर महीने 2जीबी तक का बैकअप डेटा और वीकेंड डेटा रोलओवर बेनिफिट भी दे रही है।

वोडाफोन-आइडिया का 3699 रुपये वाला प्लान
कंपनी का यह प्लान भी 365 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें डेली 2जीबी डेटा और बिंज ऑल नाइट बेनिफिट भी दिया जा रहा है। ऑफर में आपको इस प्लान के साथ 50जीबी एक्सट्रा डेटा फ्री मिलेगा। इस डेटा को आप 90 दिन तक यूज कर सकते हैं। हर दिन 100 फ्री एसएमएस देने वाले इस प्लान में कंपनी देश भर में सभी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग भी ऑफर कर रही है। कंपनी इस प्लान के सब्सक्राइबर्स को एक साल के लिए डिज्नी+ हॉटस्टार का फ्री ऐक्सेस भी दे रही है। प्लान में आपको वीकेंड डेटा रोलओवर और डेटा डिलाइट्स बेनिफिट भी मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:6 हजार रुपये तक सस्ता हुआ सैमसंग का 5G फोन, टैब पर 3 हजार का डिस्काउंट

वोडाफोन-आइडिया का 3499 रुपये वाला प्लान
वोडाफोन-आइडिया का यह प्लान भी 365 दिन की सर्विस वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें इंटरनेट यूज करने के लिए आपको हर दिन 1.5जीबी डेटा मिलेगा। प्लान में कंपनी बिंज ऑल नाइट बेनिफिट भी दे रही है। इसमें रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक आपको अनलिमिटेड डेटा मिलेगा। ऑफर में इस प्लान के साथ 90 दिन के लिए 50जीबी एक्सट्रा डेटा भी दिया जा रहा है। इस प्लान में भी आपको वीकेंड डेटा रोलओवर और डेटा डिलाइट्स बेनिफिट मिलेगा।

(Photo: Freepik)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।