V-Guard Citius 750W Review: ₹3000 में प्रीमियम लुक और 750W पावर, क्या यह मिक्सर ग्राइंडर है पैसा वसूल? V-Guard Citius 750W Juicer Mixer Grinder Detailed Review best mixer for every kitchen well designed premium Performance, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

V-Guard Citius 750W Review: ₹3000 में प्रीमियम लुक और 750W पावर, क्या यह मिक्सर ग्राइंडर है पैसा वसूल?

अगर आप एक ऐसा मिक्सर ग्राइंडर ढूंढ रहे हैं जो कम कीमत में हर किचन टास्क को आसान बना दे, तो यह मिक्सर आपकी लिस्ट में जरूर होना चाहिए। हमने इसे टेस्ट किया और अब आपके लिए लाए हैं इसका पूरा रिव्यू।

Wed, 8 April 2026 08:07 PMHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share

सम्बंधित सुझाव

V-Guard Citius 750W Review: ₹3000 में प्रीमियम लुक और 750W पावर, क्या यह मिक्सर ग्राइंडर है पैसा वसूल?

भारत में किचन एप्लायंसेज का बाजार तेजी से बदल रहा है और हर घर में जूसर-मिक्सर-ग्राइंडर एक ही एक मशीन होती है। चाहे सुबह का हेल्दी जूस बनाना हो, मसाले पीसने हों या फिर बैटर तैयार करना हर काम के लिए एक पावरफुल मशीन की जरूरत होती है। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए V-Guard ने अपना Citius 750-Watt Juicer Mixer Grinder पेश किया है, जो बजट सेगमेंट में आता है। कुछ हफ्तों तक यूज करने के बाद अब हम इसका रियल रिव्यू आपके सामने रख रहे हैं। इस मिक्सर-ग्राइंडर की कीमत करीब 3,099 रुपए और यह 4 जार और 3 साल की मोटर वारंटी के साथ आता है।

सम्बंधित सुझाव

डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी

डिजाइन की बात करें तो V-Guard Citius 750W का लुक मॉडर्न और ज्यादा फंक्शनल है। यह उन यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो दिखावे से ज्यादा मजबूती और परफॉर्मेंस पर फोकस रखते हैं। इसकी बॉडी हाई-क्वालिटी ABS प्लास्टिक से बनी है, जो लंबे समय तक टिकाऊ रहती है और हल्के झटकों को आसानी से सहन कर सकती है। मशीन का कॉम्पैक्ट डिजाइन इसे छोटे किचन में भी आसानी से फिट होने देता है। नीचे की तरफ एंटी-स्लिप रबर फीट दिए गए हैं, जो ऑपरेशन के दौरान मशीन को स्थिर रखते हैं। यह फीचर खासतौर पर हाई-स्पीड ग्राइंडिंग के दौरान बहुत काम आता है।

मोटर और परफॉर्मेंस

किसी भी मिक्सर-ग्राइंडर की जान उसकी मोटर होती है और V-Guard Citius में दी गई 750W मोटर इस प्राइस रेंज में काफी दमदार मानी जाती है। यह मोटर हाई RPM पर काम करती है, जिससे ग्राइंडिंग तेज और स्मूद होती है। ड्राई मसालों को पीसने पर यह अच्छा फाइन पाउडर देता है, मैंने इसमें सुखा गरम मसाला (जिसमें काली मिर्च, लौंग, जीरा, बड़ी इलायची, जायफल-जावित्री) पीसा जिसको इस मिक्सर-ग्राइंडर ने काफी बारीक कर दिया वो भी चंद सेकंड्स में। इसके साथ ही वेट ग्राइंडिंग में बैटर स्मूद रहता है। मैंने इसमें मोरिंगा डालकर उसकी प्यूरी बनाई जिसकी कंसिस्टेंसी परफेक्ट क्रीमी रही। जूसर अटैचमेंट ने ठीक-ठाक परफॉर्म किया मौसमी के जूस में हालांकि बीज भी पीस गए लेकिन पल्प अलग हुआ। यह हाई-एंड जूसर जितना एडवांस नहीं है। लेकिन लगातार 10-15 मिनट तक चलाने पर मोटर में हल्की गर्मी महसूस हुई।

सम्बंधित सुझाव

मोरिंगा की प्यूरी कुछ सेकंड्स में तैयार

इसके साथ है 4 जार का सेट

इस प्रोडक्ट के साथ मिलने वाले 4 जार इसे एक कंप्लीट किचन सॉल्यूशन बनाते हैं। पहला जार जूसिंग के लिए है, जिसमें स्टर्डी बिल्ड और अच्छी कैपेसिटी मिलती है। दूसरा वेट ग्राइंडिंग जार है, जो डोसा बैटर या ग्रेवी बनाने के लिए बेस्ट है। तीसरा ड्राई ग्राइंडिंग जार मसालों के लिए है और चौथा छोटा चटनी जार छोटे कामों के लिए परफेक्ट है। हर जार में स्टेनलेस स्टील ब्लेड दिए गए हैं, जो लंबे समय तक तेज बने रहते हैं और जंग से भी सुरक्षित रहते हैं। जार के लिड्स टाइट फिटिंग के साथ आते हैं, जिससे ऑपरेशन के दौरान लीकेज की समस्या हमे नहीं हुई।

4 जार के साथ किचन का ऑल-इन-वन पावरहाउस

यूजर एक्सपीरियंस

V-Guard Citius 750W का इस्तेमाल करना बेहद आसान है। इसमें एक रोटरी नॉब दिया गया है, जिसमें 3 स्पीड सेटिंग्स और एक पल्स मोड मिलता है। मैंने इसके छोटे जार में कोल्ड कॉफी बनाने के लिए बर्फ, कॉफी और चीनी डालकर भी एक गाढ़ा सा पेस्ट बनाया जो काफी स्मूथ बना और बर्फ को छोटू से जार ने सेकंड में पीस दिया। अपनी जरूरत के हिसाब से स्पीड को कंट्रोल कर सकता है लो स्पीड पर हल्का काम और हाई स्पीड पर हैवी ग्राइंडिंग। जार को बेस पर फिट करना भी आसान है और लॉकिंग सिस्टम सुरक्षित महसूस होता है। पहली बार इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को भी इसे समझने में ज्यादा समय नहीं लगता।

फेंटी हुई ठंडी कॉफी

नॉइज लेवल और सेफ्टी फीचर्स

750W मोटर होने के कारण इसमें आवाज जरूर आती है, लेकिन यह बहुत ज्यादा नहीं है। मैं पहले से जो मिक्सर इस्तेमाल कर रही थी उससे नॉइज कम लगा। इस मिक्सर-ग्राइंडर में ओवरलोड प्रोटेक्शन फीचर दिया गया है, जो मोटर को नुकसान से बचाता है। अगर मशीन पर ज्यादा लोड पड़ता है, तो यह खुद बंद हो जाती है और ओवरहीटिंग से बचाव करती है। इसके अलावा, जार लॉकिंग भी अच्छी है, मिक्सर चलते समय खुलने मुझे नहीं लगा।

अंतिम फैसला: इसके फायदे और नुकसान

इस मिक्सर-ग्राइंडर की सबसे बड़ी खासियत इसकी पावरफुल मोटर और मल्टीपर्पस डिजाइन है। यह लगभग हर किचन टास्क को आसानी से संभाल सकता है चाहे मसाले पीसना हो, बैटर बनाना हो या जूस निकालना हो। लंबी वारंटी और मजबूत बिल्ड क्वालिटी इसे एक भरोसेमंद विकल्प बनाते हैं। लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर मोटर थोड़ी गर्म होती है। इसके अलावा जूसर अटैचमेंट प्रोफेशनल लेवल का नहीं है।

अगर आप 3000 रुपए में एक ऐसा मिक्सर-ग्राइंडर ढूंढ रहे हैं जो पावरफुल हो, मल्टी-फंक्शनल हो और लंबे समय तक चले, तो V-Guard Citius 750W Juicer Mixer Grinder एक बढ़िया ऑप्शन है। आप इसे अमेजन, फ्लिपकार्ट, vguard.com से खरीद सकते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।