केवल 61 रुपये में अनलिमिटेड 5G डाटा का मजा, क्या आपको पता है यह सीक्रेट प्लान? Unlimited 5G Data offer with 61 rupees 5G Upgrade plan by reliance Jio Here are the details, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

केवल 61 रुपये में अनलिमिटेड 5G डाटा का मजा, क्या आपको पता है यह सीक्रेट प्लान?

रिलायंस जियो की ओर से 61 रुपये कीमत वाला एक अपग्रेड प्लान ऑफर किया जा रहा है और इससे रीचार्ज करते हुए यूजर्स को अनलिमिटेड 5G का बेनिफिट मिल सकता है। यूजर्स को मौजूदा ऐक्टिव प्लान खत्म होने का इंतजार करने की जरूरत नहीं है।

Wed, 19 June 2024 10:38 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्‍तान
share
केवल 61 रुपये में अनलिमिटेड 5G डाटा का मजा, क्या आपको पता है यह सीक्रेट प्लान?

भारतीय मार्केट में सब्सक्राइबर्स को रिलायंस जियो और भारती एयरटेल दोनों की ओर से अनलिमिटेड 5G का मजा दिया जा रहा है और एलिजिबल सब्सक्राइबर्स को बिना किसी अतिरिक्त भुगतान के अनलिमिटेड डाटा भी मिल रहा है। हालांकि, अनलिमिटेड 5G डाटा पाने की कुछ जरूरी शर्तें भी हैं। वैसे तो अनलिमिटेड डाटा के लिए कम से कम 239 रुपये का ऐक्टिव प्लान होना चाहिए लेकिन एक जुगाड़ आपके काम आ सकता है।

अगर किसी स्थिति मे आपके नंबर पर ऐक्टिव प्लान की कीमत 239 रुपये से कम है, तो आपको अनलिमिटेड 5G का मजा नहीं मिल पाएगा। इस परेशानी को दूर करने के लिए रिलायंस जियो की ओर से एक जुगाड़ के तौर पर 5G अपग्रेड प्लान ऑफर किया जा रहा है। इस प्लान से रीचार्ज करने के बाद आपको अनलिमिटेड 5G डाटा का फायदा ऐक्टिव प्लान जितनी वैलिडिटी तक मिलने लगेगा और परेशान नहीं होना पड़ेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सस्ते प्लान में 13 OTT का मजा FREE, रोज 2GB डाटा और 6GB एक्स्ट्रा भी

61 रुपये वाला 5G अपग्रेड प्लान

रिलायंस जियो की ओर से 5G अपग्रेड टाइटल के साथ 61 रुपये का प्लान ऑफर किया जा रहा है। इस रीचार्ज के साथ 4G यूजर्स को एक्सट्रा डाटा मिलता है और वहीं 5G कनेक्टिविटी वाले क्षेत्र में रहने वाले और 5G फोन यूज कर रहे सब्सक्राइबर्स को अनलिमिटेड 5G डाटा का फायदा मिलने लगता है। यह प्लान मौजूदा ऐक्टिव प्लान जितनी वैलिडिटी के साथ ही 6GB एक्सट्रा डाटा ऑफर कर रहा है।

अपग्रेड प्लान लेना उन यूजर्स के लिए फायदेमंद है, जो अनलिमिटेड 5G डाटा की बाकी शर्तें तो पूरी करते हैं लेकिन उनका ऐक्टिव रीचार्ज प्लान 239 रुपये से कम कीमत वाला है। ऐसे में उन्हें अपना मौजूदा ऐक्टिव प्लान खत्म होने का इंतजार नहीं करना होगा और केवल 61 रुपये वाले प्लान से रीचार्ज करवाना होगा। इसके बाद एलिजिबल यूजर्स को अनलिमिटेड 5G का मजा मिलने लगेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:39 रुपये के रीचार्ज में अनलिमिटेड डाटा, इस छोटू प्लान को चुनने से मत चूक जाना

बता दें, अनलिमिटेड 5G डाटा के लिए क्षेत्र में 5G सेवाएं उपलब्ध होनी चाहिए और यूजर के पास 5G सपोर्ट वाला फोन उपलब्ध होना जरूरी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।