Top Camera Phones: 200MP टेलीफोटो, 50MP डुअल कैमरा वाले Oppo के इस फोन ने रचा इतिहास, बना कैमरा लवर्स की पहली पसंद Top Camera Phones 2026 This Oppo phone with 200MP telephoto and 50MP dual cameras ranks 5th in DxOMark camera rankings, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

Top Camera Phones: 200MP टेलीफोटो, 50MP डुअल कैमरा वाले Oppo के इस फोन ने रचा इतिहास, बना कैमरा लवर्स की पहली पसंद

Oppo Find X9 Pro ने DXOMARK स्मार्टफोन कैमरा रैंकिंग में शानदार प्रदर्शन करते हुए 5वीं पोज़िशन हासिल की है। 50MP प्राइमरी + 50MP अल्ट्रा-वाइड + 200MP टेलीफोटो लेंस के साथ आता है। जानिए रैंकिंग, कैमरा फीचर्स और क्यों यह रैंकिंग मायने रखती है।

Sat, 17 Jan 2026 05:33 PMHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share
Top Camera Phones: 200MP टेलीफोटो, 50MP डुअल कैमरा वाले Oppo के इस फोन ने रचा इतिहास, बना कैमरा लवर्स की पहली पसंद

Oppo ने अपने प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में फिर एक बार तहलका मचा दिया है Oppo Find X9 Pro ने DXOMARK कैमरा रैंकिंग में टॉप-5 में जगह बनाई है, जो इसे 2026 के सबसे कैमरा-फोकस्ड स्मार्टफोन्स में से एक बनाती है। Find X9 Pro की यह उपलब्धि खास इसलिए है क्योंकि इसने जुड़े कैमरा हाइटेक हार्डवेयर के साथ ऐसे मॉडल्स को पीछे छोड़ा है जैसे Huawei Pura 80 Ultra, Vivo X300 Pro, Oppo Find X8 Ultra और iPhone 17 Pro जो आम तौर पर सस्ते नहीं माने जाते लेकिन कैमरा इंडस्ट्री में अव्वल हैं। इसके अलावा, Oppo Find X9 Pro ने Honor Magic 8 Pro जैसे पुराने रैंकिंग कैंडिडेट को भी पीछे कर दिया है। यह फोन खासकर अपनी कैमरा कॉन्फ़िगरेशन और इमेजिंग की क्षमताओं के कारण DXOMARK टेस्ट में इतने यहां पर पहुंचा है।

DXOMARK रैंकिंग में Oppo Find X9 Pro की पोज़िशन

DXOMARK के लेटेस्ट कैमरा टॉप चार्ट में Oppo Find X9 Pro ने 5वां स्थान प्राप्त किया है। इसे वहीं रैंक पर रखा गया है जहां पर पहले Honor Magic 8 Pro बैठा था, लेकिन अब Oppo के बेहतरीन कैमरा सेटअप ने इसे पीछे छोड़ दिया है। इस लिस्ट में पहला स्थान Huawei Pura 80 Ultra के पास है, उसके बाद Vivo X300 Pro, फिर Oppo Find X8 Ultra और iPhone 17 Pro तथा चौथे नंबर पर Vivo X200 Ultra है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आपके Aadhaar से कोई और पैसे तो नहीं उड़ा रहा? 5 मिनट में मोबाइल से करें चेक

Oppo Find X9 Pro के कैमरा सेटअप में क्या खास है?

Oppo Find X9 Pro की कैमरा क्वालिटी में जिस बात ने सबसे अधिक ध्यान खींचा है वह इसका एडवांस्ड कैमरा सिस्टम है इसमें शामिल हैं:

✔ 50MP प्राइमरी सेंसर (Optical Image Stabilization यानी OIS के साथ)

✔ 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा

✔ 200MP टेलीफोटो लेंस (OIS के साथ)

Oppo Find X9 Pro की खासियतें

Oppo Find X9 Pro एक प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन है जिसे खासतौर पर कैमरा-फोकस्ड यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इस फोन में 6.78-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो शानदार ब्राइटनेस, वाइब्रेंट कलर्स और स्मूद विजुअल एक्सपीरियंस देता है।

परफॉर्मेंस की बात करें तो Oppo Find X9 Pro में MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन Android 16 आधारित ColorOS पर चलता है, जो क्लीन इंटरफेस, स्मार्ट AI फीचर्स और बेहतर प्राइवेसी कंट्रोल के साथ आता है। मल्टीटास्किंग, हेवी गेमिंग और लंबे समय तक इस्तेमाल में भी फोन स्मूद परफॉर्मेंस देता है।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में हाई-क्वालिटी फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो सोशल मीडिया कंटेंट और व्लॉगिंग के लिए अच्छा आउटपुट देता है। बैटरी के मामले में Oppo Find X9 Pro में 7500mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो पूरे दिन आराम से चल जाती है। इसके साथ 80W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है, जिससे फोन कुछ ही मिनटों में चार्ज हो जाता है।

सिक्योरिटी के लिहाज से इसमें 3D अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलता है, जो तेज और ज्यादा सटीक है। इसके अलावा, फोन को IP66, IP68 और IP69 रेटिंग मिली है, जिससे यह पानी और धूल से काफी हद तक सुरक्षित रहता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Amazon की बंपर सेल: 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाले 5G फोन अब ₹10,000 से कम में

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।