55, 65 और 75 इंच की साइज वाले नए टीवी, डॉल्बी साउंड से घर बनेगा सिनेमा हॉल, खुश कर देगी कीमत
थॉमसन के नए टीवी 55 इंच, 65 इंच और 75 इंच की साइज में आते हैं। कंपनी के ये लेटेस्ट टीवी डॉल्बी विजन और डॉल्बी ऐटमॉस से लैस हैं। ये टीवी 70 वॉट के साउंड आउटपुट और डॉल्बी ऑडियो के साथ आते हैं। टीवी का डिजाइन भी जबर्दस्त है।
सम्बंधित सुझाव

38% OFF

Kodak 164 cm (65 inches) Matrix Series UHD 4K QLED Google TV 65ST5035
Kodak 164 cm (65 inches) Matrix Series UHD 4K QLED Google TV 65ST5035

₹39999
₹64999खरीदिये

50% OFF

TOSHIBA 164 cm (65 inches) Z570RP Series 4K Ultra HD Smart QLED TV 65Z570RP
TOSHIBA 164 cm (65 inches) Z570RP Series 4K Ultra HD Smart QLED TV 65Z570RP

₹54999
₹109999खरीदिये

थॉमसन ने भारत में अपनी Next-Gen QLED MEMC TV सीरीज को लॉन्च किया है। कंपनी के नए टीवी 55 इंच, 65 इंच और 75 इंच की साइज में आते हैं। कंपनी के ये लेटेस्ट टीवी डॉल्बी विजन और डॉल्बी ऐटमॉस से लैस हैं। नई टीवी सीरीज के 55 इंच वाले वेरिएंट की कीमत 31999 रुपये और 65 इंच वाले वेरिएंट की कीमत 43999 रुपये है। वहीं, इसके 75 इंच वाले वेरिएंट के लिए आपको 64999 रुपये खर्च करने होंगे। ये टीवी सेल के लिए फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध हो गए हैं। आइए डीटेल में जान लेते हैं इन टीवी के फीचर और स्पेसिफिकेशन के बारे में
सम्बंधित सुझाव

38% OFF

Kodak 164 cm (65 inches) Matrix Series UHD 4K QLED Google TV 65ST5035
Kodak 164 cm (65 inches) Matrix Series UHD 4K QLED Google TV 65ST5035

₹39999
₹64999खरीदिये

50% OFF

TOSHIBA 164 cm (65 inches) Z570RP Series 4K Ultra HD Smart QLED TV 65Z570RP
TOSHIBA 164 cm (65 inches) Z570RP Series 4K Ultra HD Smart QLED TV 65Z570RP

₹54999
₹109999खरीदिये
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
कंपनी के नए टीवी QLED 4K डिस्प्ले से लैस हैं। यह डिस्प्ले 1.1 बिलियन कलर और लाइफलाइक विजुअल के लिए HDR10+ सपोर्ट के साथ आता है। डॉल्बी विजन पिक्चर क्वॉलिटी को और बेहतरीन बनाता है। डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। स्पोर्ट्स और गेमिंग के बेस्ट एक्सपीरियंस के लिए आपको टीवी में MEMC के साथ VRR और ALLM मिलेगा। टीवी में दमदार साउंड के लिए आपको चार इन-बिल्ट स्पीकर के साथ 70 वॉट का डॉल्बी ऑडियो स्टीरियो बॉक्स स्पीकर मिलेगा। डॉल्बी ऐटमॉस और डॉल्बी डिजिटल प्लस घर में आपको थिएटर वाला मजा देंगे।
टीवी का बेजल-लेस एयरस्लिम डिजाइन बेहद प्रीमियम है। टीवी का रिमोट वॉइस-इनेबल्ड है। इसमें आपको नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और यूट्यूब के तुरंत ऐक्सेस के लिए हॉटकी मिलेगा। टीवी गूगल टीवी 5.0 ओएस पर काम करेगा। इसमें आपको 10 हजार से ज्यादा ऐप का ऐक्सेस और 5 लाख से ज्यादा शो और मूवी का ऐक्सेस मिलेगा। एआई नियो से लैस इस टीवी में 2जीबी रैम के साथ 32 जीबी का इंटरनल स्टोरेज दिया गया है।
इनोवेशन, स्टाइल और ऐक्सेसिबिलिटी ने बनाई अलग पहचान
लॉन्च को लेकर एक्साइटेड सुपर प्लास्ट्रोनिक्स प्राइवेट लिमिटेड (एसपीपीएल) के सीईओ अवनीत सिंह मारवाह ने कहा, 'थॉमसन हमेशा से इनोवेशन, स्टाइल और ऐक्सेसिबिलिटी के लिए जाना जाता है। अपने नए QLED MEMC टीवी लाइन-अप के साथ हम यूरोपीय क्राफ्ट्समैनशिप और दुनिया की सबसे अडवांस्ड ऑडियो-विजुअल टेक्नोलॉजीज को भारतीय घरों तक पहुंचा रहे हैं। ये टीवी दर्शकों को एक कंप्लीट सिनेमा और गेमिंग-रेडी एक्सपीरियंस ऑफर करने के लिए डिजाइन किए गए हैं। साथ ही किफायती होने के हमारे वादे पर भी खरे उतरते हैं।'
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन

