पुराने सैमसंग ग्राहकों की मौज, इस महीने इतने फोन में आ रहे AI फीचर्स; लिस्ट these old samsung phones get one ui 6 1 update by the end of march check list, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

पुराने सैमसंग ग्राहकों की मौज, इस महीने इतने फोन में आ रहे AI फीचर्स; लिस्ट

सैमसंग ने ऑफिशियली कंफर्म कर दिया है कि पुराने गैलेक्सी डिवाइसेस के लिए One UI 6.1 का रोलआउट मार्च 2024 के अंत तक शुरू हो जाएगा। यानी इस महीने सैमसंग के कई सारे फोन नए हो जाएंगे। देखें लिस्ट

Thu, 14 March 2024 04:08 PMArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share
पुराने सैमसंग ग्राहकों की मौज, इस महीने इतने फोन में आ रहे AI फीचर्स; लिस्ट

Samsung स्मार्टफोन यूज कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। सैमसंग के कई सारे पुराने स्मार्टफोन और टैबलेट में AI फीचर्स मिलने वाले हैं। हाल ही में सैमसंग ने Samsung Galaxy S24 सीरीज को गैलेक्सी AI के साथ लॉन्च किया। सीरीज के चारों फोन में ढेर सारे एआई फीचर्स मिलते हैं, जिसमें सर्कल टू सर्च, नोट असिस्ट भी शामिल हैं, जो इसे सबसे अलग बनाते हैं। सैमसंग ने इन फीचर्स को अपने लेटेस्ट एंड्रॉयड 14 स्किन, वन यूआई 6.1 पर पेश किया है।

बाद में, कंपनी ने मार्च में किसी समय पुराने गैलेक्सी स्मार्टफोन और टैबलेट पर गैलेक्सी एआई आने के पुष्टि की। अब सैमसंग ने ऑफिशियली कंफर्म कर दिया है कि पुराने गैलेक्सी डिवाइसेस के लिए वन यूआई 6.1 का रोलआउट मार्च 2024 के अंत तक शुरू हो जाएगा। यानी इस महीने के अंत में सैमसंग के कई सारे फोन नए हो जाएंगे।

कंपनी ने सैमसंग गैलेक्सी डिवाइसेस की एक लिस्ट भी शेयर की है, जिन्हें वन यूआई 6.1 अपडेट मिलेगा। लिस्ट में देखें आपके फोन का नाम है या नहीं...

- Galaxy S23

- Galaxy S23+

- Galaxy S23 Ultra

- Galaxy S23 FE

- Galaxy Z Flip 5

- Galaxy Z Fold 5

- Galaxy Tab S9

- Galaxy Tab S9+

- Galaxy Tab S9 Ultra

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आ गया अनोखी डिजाइन वाला iPhone, देखते ही हो जाआगे फैन; कीमत भी यूनिक

नए अपडेट में कई सारे Galaxy AI फीचर्स शामिल हैं, जैसे सर्कल टू सर्च, जेनरेटिव एडिट, लाइव ट्रांसलेट और बहुत कुछ। चलिए बताते हैं इन फीचर्स की खासियत...

सर्कल टू सर्च: इस फीचर के साथ, आप अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए स्क्रीन पर दिखाई दे रही है किभी भी चीज पर गोला बना कर उसके बारे में सर्च कर सकते हैं।

जेनरेटिव एडिट: इस फीचर की मदद से यूजर अपनी तस्वीरों से गैर-जरूरी चीजों को हटा सकते हैं। इसके अलावा, तस्वीरों में दिखाई दे रही चीजों की पॉजीशन चेंज कर सकते हैं।

लाइव ट्रांसलेट: यह फीचर ऐसे लोगों के लिए बेहद काम का है, जिन्हें अलग-अलग भाषा बोलने वाले लोगों से बातचीत करनी पड़ती है। यह कॉलिंग के दौरान रियल टाइम ट्रांसलेशन प्रदान करता है।

नोट असिस्ट (सैमसंग नोट्स के लिए): यह फीचर सैमसंग नोट्स ऐप के भीतर टेक्स्ट को न केवल समराइज करेगा बल्कि समरी में अलग-अलग फॉर्मेट स्टाइल भी लागू करेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।