आज 31 दिसंबर को Zomato, Swiggy, Zepto, Amazon की डिलीवरी ठप, गिग वर्कर्स हड़ताल पर, खाना-पीना मंगाने में आएगी दिक्कत
आज 31 दिसंबर को Zomato, Swiggy, Amazon, Blinkit, Zepto जैसे बड़े प्लेटफॉर्म के गिग वर्कर्स हड़ताल पर हैं। इस वजह से आज नए साल पर सेवाएं प्रभावित होने की चेतावनी जारी हुई है। जानें पूरा मामला और क्यों निकल रहे हैं लाखों वर्कर्स सड़कों पर।

Swiggy, Zomato, Blinkit workers Strike: अगर आप भी 31 दिसंबर की रात न्यू ईयर पार्टी के लिए Zomato, Swiggy, Blinkit, Zepto या Amazon से खाना, ग्रॉसरी या ड्रिंक मंगाने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। देशभर में इन प्लेटफॉर्म्स पर काम करने वाले गिग वर्कर्स (डिलीवरी बॉय/राइडर) 31 दिसंबर को हड़ताल पर जाने की तैयारी कर रहे हैं। इसका सीधा असर आपकी पार्टी और रोजमर्रा की जरूरतों पर पड़ सकता है।
आखिर गिग वर्कर्स होते कौन हैं?
गिग वर्कर्स वो लोग होते हैं जो फूड डिलीवरी, ग्रॉसरी डिलीवरी या पार्सल पहुंचाने का काम करते हैं। ये Zomato, Swiggy, Amazon, Blinkit जैसे ऐप्स के जरिए काम करते हैं, लेकिन कंपनी के स्थायी कर्मचारी नहीं माने जाते। इन्हें हर ऑर्डर या हर किलोमीटर के हिसाब से पैसे मिलते हैं।
हड़ताल क्यों कर रहे हैं गिग वर्कर्स?
गिग वर्कर्स का कहना है कि उनसे बहुत ज्यादा काम कराया जा रहा है, लेकिन बदले में मिलने वाली कमाई और सुरक्षा बेहद कम है। उनकी कुछ मुख्य शिकायतें ये हैं: 10–15 मिनट में डिलीवरी का दबाव, जिससे एक्सीडेंट का खतरा बढ़ जाता है, पेट्रोल महंगा होने के बावजूद कम पेमेंट, अकाउंट कभी भी बिना वजह ब्लॉक कर दिया जाता है, बीमा, छुट्टी और नौकरी की सुरक्षा जैसी कोई सुविधा नहीं, ऐप का सिस्टम (एल्गोरिदम) मनमाने तरीके से पैसे काट लेता है। इन्हीं समस्याओं को लेकर वर्कर्स ने 31 दिसंबर को देशभर में काम बंद करने का फैसला लिया है।
आम लोगों पर क्या असर पड़ेगा?
31 दिसंबर यानी नए साल की रात जब सबसे ज्यादा लोग ऑनलाइन खाना और ग्रॉसरी ऑर्डर करते हैं। ऐसे में अगर बड़ी संख्या में डिलीवरी पार्टनर काम पर नहीं आए तो: खाना देर से पहुंचेगा या ऑर्डर कैंसिल हो सकता है, कुछ इलाकों में डिलीवरी पूरी तरह बंद हो सकती है, ऐप्स पर सर्ज प्राइसिंग यानी ज्यादा चार्ज लग सकता है, पार्टी के लिए जरूरी सामान समय पर नहीं मिल पाएगा। सीधी भाषा में कहें तो अगर आपने पहले से तैयारी नहीं की, तो New Year पार्टी में परेशानी हो सकती है।
कंपनियां क्या कर रही हैं?
हड़ताल को रोकने के लिए कई कंपनियां डिलीवरी पार्टनर्स को अतिरिक्त पैसे (इंसेंटिव) देने की कोशिश कर रही हैं। लेकिन वर्कर्स का कहना है कि ये सिर्फ एक दिन की बात है, असली समस्या का समाधान नहीं।
आपको क्या करना चाहिए?
अगर आप परेशानी से बचना चाहते हैं तो: 31 दिसंबर से पहले ही खाना या ग्रॉसरी खरीद लें, आखिरी वक्त पर ऑनलाइन ऑर्डर पर पूरा भरोसा न करें, नजदीकी दुकान या रेस्टोरेंट का बैकअप प्लान रखें, अगर डिलीवरी लेट हो तो डिलीवरी बॉय से गुस्सा न करें, वो भी सिस्टम का शिकार है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन