Flipkart पर शुरू हुई Super Cooling Days सेल; कूलर, फ्रिज और AC सब सस्ते Super cooling days sale begins on flipkart buy cooler Refrigerators and ac on huge discount, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

Flipkart पर शुरू हुई Super Cooling Days सेल; कूलर, फ्रिज और AC सब सस्ते

ऑनलाइन शॉपिंग साइट Flipkart पर ग्राहकों के लिए 17 अप्रैल से 23 अप्रैल के बीच Super cooling days 2024 सेल की घोषणा हो गई है। इस सेल के दौरान उन्हें रेफ्रिजरेटर्स, एयर कंडिशनर्स, एयर कूलर और फैन सब सस्ते में मिलेंगे।

Tue, 16 April 2024 03:17 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान 
share
Flipkart पर शुरू हुई Super Cooling Days सेल; कूलर, फ्रिज और AC सब सस्ते

लोकप्रिय ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart पर एक हफ्ते के लिए गर्मी से जुड़े इलेक्ट्रॉनिक्स सस्ते हो गए हैं। 17 अप्रैल से शुरू हो रही Super Cooling Days 2024 सेल के दौरान ग्राहकों को एयर कंडिशननर्स (AC) से लेकर रेफ्रिजरेटर्स, एयर कूलर्स और फैन्स सब सस्ते मिल रहे हैं। यह सेल 23 अप्रैल तक चलेगी, ऐसे में ग्राहकों को खास डिस्काउंट का फायदा उठाने के लिए केवल एक हफ्ते का वक्त मिलेगा।

रेफ्रिजरेटर्स

फ्लिपकार्ट सेल के दौरान ग्राहकों को सिंगल डोर, साइड-बाय-साइड डोर, बॉटम माउंट, फ्रॉस्ट फ्री और ट्रिपल डोर रेफ्रिजरेटर्स केवल 9,990 रुपये की शुरुआती कीमत से खरीदने का विकल्प मिलेगा। लेटेस्ट टेक्नोलॉजी वाले सैमसंग, LG, वर्लपूल, हायर, गोदरेज और IFB जैसे ब्रैंड्स के फ्रिज 10 हजार रुपये के करीब कीमत से शुरू होकर 2 लाख रुपये तक की रेंज में खरीदे जा सकेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गर्मी के मौसम में खराब हो सकता है आपका फोन, भूलकर भी ना करें ये गलतियां

एयर कंडिशनर्स

गर्मियां आते ही तेजी से एयर कंडिशनर्स (AC) के दाम भी आसमान छूने लगते हैं। इससे पहले कि AC महंगे हों, सेल के दौरान ग्राहक इन्हें 25,000 रुपये से लेकर 65,000 रुपये के बीच की रेंज में खरीद सकते हैं। आप अपने रूम के साइज के हिसाब से 0.8 टन से लेकर 2 टन तक क्षमता वाले टीवी बंपर डिस्काउंट पर खरीद पाएंगे। सेल में LG, वोल्टास, गोदरेज, डाइकिन, पैनासोनिक और ब्लू स्टार जैसे ब्रैंड्स के AC सस्ते मिलेंगे।

एयर कूलर्स और फैन

अलग-अलग ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए फ्लिपकार्ट पर 1,299 रुपये से लेकर 15,000 रुपये तक की रेंज में कूलर्स और फैन खरीदे जा सकते हैं। ग्राहक वेबसाइट पर एनर्जी-एफिशिएंट BLDC फैन केवल 1,999 रुपये में ऑर्डर कर पाएंगे। इसके अलावा टेबल, पेडेस्टल और वाल फैन्स सबपर छूट मिलेगी। ग्राहक 3,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर पर्सनल कूलर्स और 6,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर डेजर्ट कूलर्स ऑर्डर कर पाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आधे दाम पर मिल रहे AC, 40000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट, ये रहीं हॉट डील्स

सेल के दौरान पुराने फ्रिज एक्सचेंज करने पर 22,000 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा पुराने AC पर 8000 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट मिल सकता है। सेल में 1000 रुपये तक फ्री इंस्टॉलेशन भी ऑफर किया जाएगा और बैंक कार्ड ऑफर्स भी मिलेंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।