Sony की रिपब्लिक डे शुरू; चौंका देगी डील: TV, Headphone, Earbuds, Speakers सब पर जबरदस्त छूट
Sony India की Republic Day Sale 2026 लाइव हो गई है, जिसमें BRAVIA TVs, हेडफोन, TWS Earbuds, स्पीकर्स और पॉर्टेबल ऑडियो गियर पर भारी डिस्काउंट मिल रहे हैं। यह सेल 31 जनवरी 2026 तक चलेगी।

Sony India ने Republic Day Sale 2026 के तहत अपने प्रीमियम इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स पर शानदार डील्स और ऑफ़र पेश किए हैं। यह सेल 31 जनवरी 2026 तक चलेगी। इस सेल में BRAVIA Smart TVs, Audio Gear जैसे हेडफोन, TWS earbuds, स्पीकर्स और साउंडबार तक शामिल हैं। इस सेल के दौरान आप OLED और LED BRAVIA TVs पर ₹25,000 तक का Cashback, 1 EMI free, extended warranty (OLED में 3 साल और अन्य TV में 2 साल) जैसी शानदार सुविधाएं पा सकते हैं। ऑफर Sony Center स्टोर्स, Sony Exclusive आउटलेट्स और प्रमुख e-commerce प्लेटफॉर्म जैसे Amazon और Flipkart पर भी लागू हैं।
Sony BRAVIA Smart TV Deals ऑफर और अनुमानित कीमत
Sony की Republic Day Sale से 31 जनवरी 2026 तक चल रही है, जिसमें BRAVIA Smart TV पर सीधे डिस्काउंट, कैशबैक और EMI ऑफर मिल रहे हैं। चुनिंदा BRAVIA टीवी पर 25,000 रुपए तक का इंस्टेंट कैशबैक मिलेगा। कई मॉडलों पर एक EMI फ्री या फिक्स्ड EMI 2,995 रुपए जैसे आसान इंस्टॉलमेंट ऑप्शन भी उपलब्ध हैं। OLED टीवी (जैसे 65″ आदि) पर 3 साल की वॉरंटी, और बाकी BRAVIA मॉडल्स पर 2 साल की वॉरंटी भी ऑफर के साथ दी जा रही है।
Sony BRAVIA 50″ 4K Smart TV ऑफर में कीमत लगभग 52,000 रुपए। Sony BRAVIA 55″ 4K Smart TV अगर कोई सेल में आप 60,000 रुपए से कम में खरीद सकते हैं। Sony के BRAVIA Smart TVs इस सेल में प्रमुख आकर्षण हैं। इन पर कई सुपरबाय-प्राइस डील्स लागू हैं:
- OLED टीवी पर 3 साल की वॉरंटी
- अन्य BRAVIA टीवी पर 2 साल की वॉरंटी
- Cashback: 25,000 रुपए तक का इंस्टेंट कैशबैक
- EMI ऑप्शन: चुनिंदा मॉडलों पर एक नो-Cost EMI भी मिलेगा
- Soundbar Combo: टीवी के साथ साउंडबार लेने पर 69,990 रुपए तक की बचत संभव है।
Headphones, Earbuds और गेमिंग ऑडियो पर भी ऑफर
Sony के प्रीमियम Headphones और TWS Earbuds पर भी भारी ऑफर चल रहे हैं: इसके अलावा WH-1000XM6 Headphones लगभग 37,990 रुपए, WH-1000XM5 लगभग 25,990 रुपए, और WF-1000XM5 TWS earbuds लगभग 17,990 रुपए जैसी ऑफर कीमतों पर मिल रहे हैं। गेमिंग हेडफोन और वायरलेस ऑडियो जैसे WH-G900N और WF-G700N भी 13,990 रुपए के करीब ऑफर में हैं। साउंडबार डील्स में HT-B600 और HT-BD60 जैसे मॉडल्स करीब 33,990 रुपए से 35,990 रुपए में मिल रहे हैं और पार्टी स्पीकर्स जैसे SRS-XV800 लगभग 32,391 रुपए जैसी बेस्ट कीमत पर उपलब्ध हैं। सभी ऑफर में कैशबैक शामिल हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन