Samsung के स्मार्टफोन पर गजब डील, लॉन्च प्राइस से 4645 रुपये सस्ता, कैशबैक ऑफर भी
सैमसंग गैलेक्सी S25 FE लॉन्च प्राइस से काफी सस्ते में मिल रहा है। फ्लिपकार्ट की सेल में यह फोन लॉन्च प्राइस से 4645 रुपये कम की कीमत में आपका हो सकता है। फोन पर कंपनी कैशबैक और एक्सचेंज बोनस भी दे रही है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें

फ्लिपकार्ट पर चल रही वैलेंटाइन डील्स में स्मार्टफोन पर तगड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं, अगर आप सैमसंग का फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो फ्लिपकार्ट की इस सेल को आप बिल्कुल भी मिस नहीं कर सकते। सेल में पिछले साल लॉन्च हुआ Samsung Galaxy S25 FE लॉन्च प्राइस से काफी सस्ते में मिल रहा है। लॉन्च के समय इस फोन के 8जीबी + 128जीबी वेरिएंट की कीमत 59999 रुपये थी। फ्लिपकार्ट की सेल में यह फोन 4645 रुपये सस्ते में मिल रहा है और इसकी कीमत अब 55354 रुपये हो गई है। कंपनी इस फोन पर 2768 रुपये तक का कैशबैक भी दे रही है। यह कैशबैक ऑफर फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक और फ्लिपकार्ट एसबीआई क्रेडिट कार्ड से की जाने वाली पेमेंट्स के लिए है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
फोन नो-कॉस्ट ईएमआई पर भी आपका हो सकता है। खास बात है कि आप इस फोन को शानदार एक्सचेंज बोनस के साथ भी खरीद सकते हैं। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला अडिशनल डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी के एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा। सैमसंग का यह फोन 50 मेगापिक्सल के मेन कैमरा और Exynos 2400 चिपसेट जैसे धांसू फीचर्स से लैस है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें

Samsung Galaxy S25 FE स्मार्टफोन के फीचर और स्पेसिफिकेशन
कंपनी इस फोन में 2340×1080 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.7 इंच का फुल एचडी+ इन्फिनिटी-O डाइनैमिक एमोलेड डिस्प्ले ऑफर कर रही है। फोन में ऑफर किया जा रहा यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले का पीक ब्राइटनेस 1900 निट्स का है। यह डिस्प्ले गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ प्रोटेक्शन के साथ आता है। फोन 8जीबी रैम और 512जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज से लैस है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में आपको 4nm प्रोसेसर और Samsung Xclipse 940 GPU के साथ Exynos 2400 चिपसेट देखने को मिलेगा।
फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ तीन कैमरे दिए गए हैं। इनमें 50 मेगापिक्सल के मेन लेंस के साथ एक 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल सेंसर और एक 8 मेगापिक्सल का टेलिफोटो सेंसर शामिल है। फोन का मेन कैमरा OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन फीचर को सपोर्ट करता है। सेल्फी के लिए आपको इसमें 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिलेग।
फोन को पावर देने के लिए इसमें 4900mAh की बैटरी दी गई है। यह बैटरी 45 वॉट की वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन 15 वॉट की वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए आपको इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिलेगा। यह फोन IP68 रेटिंग वाले डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन रेटिंग के साथ आता है। ओएस की जहां तक बात है, तो फोन ऐंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OneUI 8 पर काम करता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन


12GB RAM








